नई दिल्ली. रियलमी टेकलाइफ ने अपनी पहली कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच Realme TechLife Watch R100 को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसके साथ कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन और स्पीकर दोनों दिए गए हैं. इसकी लॉन्चिंग कीमत 3,499 रुपए रखी गई है. इसकी पहली सेल 28 जून को दोहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी की साइट के अलावा रिटेल स्टोर से होगी, हालांकि कंपनी की साइट पर इस वॉच को 3,999 रुपए की कीमत पर लिस्ट किया गया है. इसे ब्लैक और ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा. इसके साथ 1.32 इंच की राउंड डिस्प्ले है जिसकी ब्राइटनेस 450 निट्स है. इसके साथ 100 वॉच फेसेज का भी सपोर्ट दिया गया है.
https://2022 KTM RC 390 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
वॉच के साथ सिलिकॉन स्ट्रैप मिलेगा. इस वॉच के साथ 100+ स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे. इसके अलावा इसमें एआई रनिंग पार्टनर मोड दिया गया है. हेल्थ फीचर्स के तौर पर रियलमी की इस वॉच में आपको हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर (SpO2), स्ट्रेस मॉनिटर मिलेंगे. वॉच को Realme Wear ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा. इस वॉच से कॉलिंग की जा सकेगी. फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन इसमें आपको मिलेंगे. इसमें 380mAh की बैटरी है जिसे लेकर सात दिनों के बैकअप का दावा है. कंपनी के दावे के मुताबिक दो घंटे में बैटरी फुल चार्ज हो जाएगी.










