महासमुंद. प्रेस क्लब महासमुंद के सांस्कृतिक भवन में पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति का चुनाव शुक्रवार को हुआ. संचालक मंडल के 11 सदस्यों ने पदाधिकारियों का चुनाव किया. अध्यक्ष आनंदराम पत्रकारश्री और उपाध्यक्ष दिनेश पाटकर का निर्वाचन सर्वसम्मति से निर्विरोध हुआ. वहीं जिला सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद के प्रतिनिधि के लिए मतदान हुआ. कांटे की टक्कर के बीच संजय महंती एक वोट के अंतर से प्रतिनिधि चुने गए. संजय महंती को 6 और जसवंत पवार को 5 वोट मिले. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और संचालक सदस्यों का कार्यकाल पांच वर्ष होगा. निर्वाचन अधिकारी एके दीवान ने राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के परिपालन में निर्वाचन संपन्न कराया. संस्था के पंजीकरण के बाद यह प्रथम निर्वाचन था.
https://इंजीनियरिंग छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद
अनारक्षित वर्ग से जसवंत पवार, दिनेश पाटकर, संजय महंती, विपिन कुमार दुबे, अनारक्षित महिला वर्ग से अनिता संजय यादव, राखी रत्नेश सोनी, अनुसूचित जाति वर्ग से उत्तरा विदानी, अन्य पिछड़ा वर्ग से आनंदराम पत्रकारश्री, लोकेश साहू, मीना बाबूलाल साहू और धर्मिन पोषण कन्नौजे एकल नामांकन होने से 17 जून को निर्विरोध संचालक सदस्य चुने गए थे. संचालक सदस्यों में से विपिन कुमार दुबे ने अध्यक्ष पद के लिए आनंदराम पत्रकारश्री का नाम प्रस्तावित किया. जिसका अनुमोदन उत्तरा विदानी ने किया. इस पर सर्वसम्मति बनने पर प्रेस क्लब महासमुंद के मौजूदा अध्यक्ष आनंदराम पत्रकारश्री पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए. उपाध्यक्ष पद के लिए दिनेश पाटकर के नाम का प्रस्ताव लोकेश साहू ने किया. जसवंत पवार ने इसका अनुमोदन किया. पाटकर भी सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित हुए. जिला सहकारी संघ मर्यादित प्रतिनिधि के लिए मतदान की स्थिति बनी.
https://Realme की पहली कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानिए कीमत







