আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खुशखबरी : इस दिन किसानों के खाते में आएंगे पीएम किसान सम्मान निधि के 2000 रुपए

Published on: May 30, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 21,000 करोड़ रुपए की 11वीं किस्त 31 मई को जारी करेंगे. जिससे 10 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा. कृषि मंत्रालय ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश के शिमला में इस योजना की 11वीं किस्त जारी करेंगे. वे ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ के एक हिस्से के तौर पर केंद्र सरकार की 16 योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लाभान्वित होने वाले लोगों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संवाद भी करेंगे.

https://सिद्धू मूसेवाला की मौत की तारीख से इस गाने का खास कनेक्शन!

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिल्ली के पूसा परिसर से कार्यक्रम में शामिल होंगे. कृषि मंत्रालय के बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 11वीं किस्त में सरकार 21,000 करोड़ रुपए की जारी करेगी. बता दें कि पीएम-किसान योजना के लाभार्थी किसानों को 6,000 रुपए सालाना वित्तीय सहायता दी जाती है. सरकार इसे 2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में देती है. यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है.

https://अब जारी होंगे पॉलीकार्बोनेट आधारित कार्ड पर क्यूआर कोडयुक्त DL और RC

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now