नई दिल्ली भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. पहली सूची में यूपी से लक्ष्मीकांत वाजपेयी और राधा मोहन अग्रवाल समेत 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. देर शाम दूसरी सूची में महाराष्ट्र और झारखंड से एक-एक राज्यसभा के उम्मीदवार के नाम घोषित किए गए. भाजपा ने मध्य प्रदेश से कविता पाटीदार, कर्नाटक से निर्मला सीतारमन और जग्गेश, महाराष्ट्र से पीयूष गोयल और डॉ. अनिल सुखदेवराव, राजस्थान से घनश्याम तिवारी, उत्तर प्रदेश से लक्ष्मीकांत बाजपेई, राधामोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह, संगीता यादव, उत्तराखंड से कल्पना सैनी, बिहार से सतीश चंद्र दुबे, शंभू शरण पटेल और हरियाणा से कृष्ण लाल पंवार को उम्मीदवार बनाया है.
https://IPL 2022: डेब्यू सीजन में GT ने खिताब जीतकर रचा इतिहास, फाइनल में RR को हराया
दूसरी सूची में महाराष्ट्र से धनंजय महादिक और झारखंड से आदित्य साहू का नाम दिया है. बता दें कि राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं.31 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है. बता दें कि भाजपा ने अभी यूपी की सिर्फ 6 सीटों पर ही प्रत्याशी घोषित किए हैं. यूपी की 7 राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है. आठवीं सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी उतारेगी. जबकि सपा ने सिर्फ तीन प्रत्याशी ही अभी तक घोषित किए हैं. माजवादी पार्टी गठबंधन के पास तीन प्रत्याशियों को जिताने के लिए ही बहुमत हैं.
https://अब जारी होंगे पॉलीकार्बोनेट आधारित कार्ड पर क्यूआर कोडयुक्त DL और RC









