नई दिल्ली. एक जून से 5 ऐसे बड़े बदलाव होने वाले हैं जिनका असर सीधे आपकी जेब पर हो सकता है. बता दें कि नए महीने के साथ कुछ न कुछ वित्तीय बदलाव भी होते हैं. एक जून से भी ऐसे ही पांच बड़े बदलाव होने वाले हैं. इसमें गोल्ड हॉलमार्किंग, एसबीआई होम लोन, एक्सिस बैंक सेविंग्स अकाउंट के नियम, मोटर इंश्योरेंस का प्रीमियम और एलपीजी गैस सिलिंडर के संभावित दाम शामिल हैं.
एसबीआई का होम लोन
अगर आपने एसबीआई से होम लोन लिया है तो 1 जून से आपकी जेब पर अतिरिक्त ब्याज दर का बोझ पड़ने जा रहा है. वहीं, आप अगर बैंक से नया लोन लेने जा रहे हैं तो इस बात को ध्यान रखें कि ब्याज दरें बदल चुकी हैं और उसी के अनुसार होम लेने के लिए अपने बैंक का चयन करें. एसबीआई ने एक्सटर्नल बैंचमार्क लेंडिंग रेट 40 बेसिस पॉइंट या 0.40 फीसदी बढ़ा दिया है. अब यह 7.05 फीसदी हो गया है.
एक्सिस बैंक बचत खाता
एक्सिस बैंक ने बचत खातों की सर्विस पर चार्ज बढ़ा दिया है. यह भी 1 जून से ही लागू होगा. इसमें बचत खातों की देखरेख के लिए ली जाने वाली सर्विस फीस भी शामिल है. इसके साथ ही अतिरिक्त चेक बुक पर भी चार्ज लिया जाएगा.
https://जुग जुग जियो का गाना ‘द पंजाबन सॉन्ग’ रिलीज, सुनकर नाचने पर हो जाएंगे मजबूर
मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम
आपका मोटर इंश्योरेंस प्रीमिय अब महंगा होने जा रहा है. सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि 1000 सीसी इंजन की क्षमता वाली कारों का इंश्योरेस प्रीमियम अब 2,094 रुपये होगा जो कोविड-19 महामारी से पहले 2,072 रुपये था. इसके अलावा 1,000 सीसी से 1500 सीसी के इंजन वाली कारों का इंश्योरेंस प्रीमियम 3221 रुपए से बढ़ाकर 3416 रुपए कर दिया गया है.
गोल्ड हॉलमार्किंग का दूसरा चरण
1 जून से गोल्ड हॉलमार्किंग का दूसरा चरण शुरू होने वाला है. अब 32 नए जिलों में हॉलमार्किंग सेंटर्स खोले जाएंगे. इससे पहले 256 जिलों में हॉलमार्किंग सेंटर्स थे. अब कुल 288 जिलों में केवल हॉलमार्क वाला 20 से 24 कैरेट का सोना ही बेचा जाएगा.
गैस सिलेंडर के दाम
हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलिंडर की कीमतें तय होती हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों में तेजी को देखते हुए घरेलू बाजार में भी इसके ऊपर जाने का अंदेशा है. हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 3.50 रुपए की वृद्धि की गई थी.
https://पीएम किसान निधि की 11वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, आपका जानना जरूरी










