আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO: प्लेऑफ में नहीं पहुंचने पर पिता ने की शिखर धवन की लात-घूसों से पिटाई

Published on: May 26, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने प्लेऑफ से पहले ही आईपीएल (IPL) से बाहर होने के बाद अपने घर का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी लात-घूसों से पिटाई हो रही है. दरअसल, इस वीडियों में उनकी लात घूसों से पिटाई करते हुए शख्स कोई और नहीं उनके पिताजी हैं. वे मजाकिया अंदाज में एक्टिंग करते हुए उनके प्लेऑफ से पहले बाहर हो जाने के चलते पिटाई करने की एक्टिंग कर रहे हैं. शिखर धवन इस सीजन में पंजाब के लिए आईपीएल में खेल रहे थे. पंजाब की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई, लेकिन शिखर धवन ने पंजाब के लिए अच्छा क्रिकेट खेला.

https://निर्माणाधीन पुल के नीचे मिला युवक का शव, कई जगह मिले चोट के निशान

उन्होंने कुल 14 मैचों में 38 की औसत से 460 रन बनाए. वे आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में चौथे नंबर पर हैं. शिखर धवन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरे पिताजी के लिए नॉक आउट में क्वालिफाई नहीं होने का ये मतलब है और हंसने की इमोजी का इस्तेमाल किया है. शिखर के पिताजी की एक्टिंग देखकर हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर कॉमेंट लिखा कि बापू तो तेरे से भी ऊपर का एक्टर निकले, वाह क्या बात है. कॉमेंटेटर गौरव कपूर ने भी लिखा-हा हा हा फुल पर्फोर्मर फैमली.

https://रेलवे ने शुरू की नई सुविधा, लंबी लाइन में लगकर टिकट लेने से मिलेगा छुटकारा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now