धमतरी. निर्माणाधीन पुल के नीचे गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिला है. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुरुवार सुबह सूचना मिली कि नगरी मार्ग पर सोनामागर पुल के नीचे एक युवक का शव पड़ा हुआ है. पुल का अभी निर्माण कार्य चल रहा है. शव पर कई जगह पर चोट के निशान मिले हैं. शरीर पर धारदार हथियार से भी वार किया गया है. अभी तक कि जांच में सामने आया है कि निर्माणाधीन पुल से युवक को नीचे फेंका गया था. हत्यारों ने युवक को घसीट कर पिलर के नीचे लाए और वहां छोड़कर भाग निकले.
https://रेलवे ने शुरू की नई सुविधा, लंबी लाइन में लगकर टिकट लेने से मिलेगा छुटकारा
नीचे जमीन में युवक को घसीटने के निशान भी मिले हैं. पुलिस को आशंका है कि देर शाम ही युवक की हत्या कर दी गई थी. पुलिस की जांच में पता चला है कि वारदात में दो से तीन लोग शामिल हो सकते हैं. शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. हालांकि युवक की कलाई पर अरुण नाम लिखा हुआ है.पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. यह भी आशंका है कि युवक की कहीं और हत्या करने के बाद शव वहां लाकर फेंका गया.
https://21 साल की एक्ट्रेस का पंखे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट बरामद







