আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : विवादों को ना दें तूल, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: May 24, 2022
---Advertisement---

आज के दिन मकर राशि वाले लोगों को कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहना होगा. वहीं मीन राशि वाले लोगों का महत्वपूर्ण कार्य से ध्यान भटक सकता है. वृश्चिक राशि वाले खुदरा व्यापारियों को ग्राहकों की मांग को पूरा करने पर ध्यान देना होगा. सिंह राशि वाले लोग क्रोध पर संयम रखें. वहीं तुला राशि वाला युवा वर्ग विवादों में बिल्कुल भी न पड़ें…

ॐ सूर्याय नमः 24 मई मंगलवार

ज्येष्ठ कृष्णपक्ष नवमी 10:45 तक

मेष : आज समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें. अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल होंगे. आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है. पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे. कोयला कपड़ा कागज और कारखानों के स्वामियों के लिए समय उपयुक्त है.

वृषभ : आज अपनी क्षमता को पहचानें और कार्य करें आप कर सकते हैं, फिर भी रुके हुए हैं. आत्मविश्वास की कमी के कारण कोई भी कार्य या फैसला लेने में पीछे रहेंगे. संतान सुख संभव है. यात्रा निरस्त होगी.

https://बहन से की गंदी बात तो दोस्त की कर दी हत्या, तीन गिरफ्तार

मिथुन : आज आप क्यों दूसरे के मामलों में दखल देते हैं. अपने अधिकारियों से विवाद करना आपके लिए नुकसान दायक होगा. कारोबार में अनचाही अड़चनों से मन खिन्न रहेगा. लौह व्यवसायियों के लिए समय मध्यम है.

कर्क : आज सोचे कार्य समय पर होंगे. कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा. अधिकारी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे. निजी कार्य में दूसरों को प्रवेश न दें. विदेश जाने के योग हैं. अध्ययन में रूचि कम ही रहेगी.

सिंह : आज आकस्मिक आए कार्यों की अधिकता से व्यस्त रहेंगे. संतों का सानिध्य प्राप्त होगा. मकान की मरम्मत पर धन लगेगा. विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है. पारिवारिक रीति रिवाजों को करने के लिए धन लगेगा.

कन्या : मनमर्जी न करें. हालात को समझें फिर फैसले करें. संतान के व्यवहार पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है. नए काम के मिलने से उत्साहित रहेंगे. अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी.

तुला : आज किसी के बहकावे में आकर बना काम बिगाड़ लेंगे. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय संघर्ष पूर्ण है. धन का दुरूपयोग न करें. जीवन-साथी का साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा. यात्रा हो सकती है.

https://तो क्या इस वजह से बबीता जी छोड़ रही हैं ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो?

वृश्चिक : आज व्यवसाय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा. विरोधी आप को नीचा दिखाने का हर संभव प्रयास करेंगे. जो लोग कभी आपको अपना आदर्श मानते थे, वे ही आज आपके किये कार्यों में खामी निकालेंगे.

धनु : आज समय अनुकूल है, जितना पैसा कमा सकते हैं कमा लो. आजीविका के साधनों में कमी आयेगी. भूमि संबंधित किये निवेश से लाभ होगा. बुजूर्गों के स्वास्थ्य में कमी आयेगी. यात्रा आनंदप्रद रहेगी.

मकर : आज समय के साथ हो रहे बदलाव के कारण तनाव बढ़ेगा. कई महत्वपूर्ण कार्य रुकने के कारण परेशानी बढ़ सकती है. परिवार में हो रही अनदेखी से नाराज रहेंगे. संतान का साथ मन को उत्साहित करेगा.

कुंभ : आज जिन लोगों से आपने वादा किया था वह निभाने का वक्त आ गया है. पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च होगा. अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए फिजूल खर्च होगा. कान से संबंधित पीड़ा संभव है.

मीन : आज राजनिति में आने का मन हो रहा है. जो भी करें विचार और गहन चिंतन के बाद निर्णय लें. पारिवारिक जनों से मनमुटाव होगा. मांगलिक कार्यों पर धन खर्च होगा. वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें.

https://IPL 2022: कौन हैं MI के मैच में दिखीं ये दो मिस्ट्री गर्ल, जिन्होंने इंटरनेट पर मचा दी सनसनी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now