আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नौतपा कल से, सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही शुरू होगी भीषण गर्मी

Published on: May 24, 2022
---Advertisement---
पंडित कान्हा शास्त्री

सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही नौतपा शुरू हो जाता है. इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होकर 8 जून तक रहेगा. मान्यता है कि नौतपा के पहले नौ दिन भीषण गर्मी पड़ती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष ज्येष्ठ मास की ग्रीष्म ऋतु के साथ नौतपा की शुरुआत हो जाती है. माना जाता है कि इस दिन सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं. जहां वहां पर पूरे 15 दिनों तक रहते हैं. माना जाता है कि रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही शुरुआत के नौ दिन भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो जाता है. बता दें कि इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होकर 8 जून तक चलेंगे.

https://भ्रष्टाचार के आरोप में स्वास्थ्य मंत्री बर्खास्त, ACB ने किया गिरफ्तार

वैज्ञानिक दृष्टिकोण की बात करें, तो नौतपा के दौरान तेज हवा, बारिश के साथ-साथ तूफान तक आने की स्थिति बन जाती है. जब सूर्य की किरणें पृथ्वी पर पड़ती है तो वातावरण गर्म हो जाता है. ऐसे में आंधी-तूफान की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नौतपा के दौरान किसी भी मांगलिक कार्य को करने से पहले सौ बार सोचा जाता है. क्योंकि नौतपा के दौरान ग्रहों का शुभ के साथ-साथ अशुभ प्रभाव भी अधिक पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 25 मई को दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. जो 8 जून को सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे.

https://मुख्यमंत्री भूपेश ने माईं जी को ओढ़ाई 11 किमी लंबी चुनरी

ज्योतिष शास्त्र में भी नौतपा का विशेष महत्व होता है. क्योंकि इसी के आधार में आने वाले समय की भविष्यवाणी करते हैं. इसके अलावा 18 जून तक शुक्र और राहु एक ही राशि में रहेंगे. ऐसे में दोनों की युति क्रोध योग बना रहा है जो कई राशियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए हर राशि के जातकों को इस दौरान विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. इसके अलावा बुध भी वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं. इस गोचर की दृष्टि भी युति में पड़ रही है जो मिलकर अति वृष्टि योग बना रहा है ऐसे में कई जगहों पर कम बारिश होगी. लेकिन वहीं कई जगहों पर बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति भी पैदा होगी.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now