আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल कप्तान

Published on: May 23, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. बीसीसीआई (BCCI) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 और इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. पांच मैचों की टी20 सीरीज 9 जून से शुरू हो रही है. सीरीज के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाया है. वहीं, नियमित कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह विराट कोहली को टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है. हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक की वापसी हुई है. वहीं तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला. इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए रोहित बतौर कप्तान और विराट कोहली बतौर बल्लेबाज टीम में लौट आएंगे. टेस्ट सीरीज के लिए केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है.

https://12 देश, 10 दिन और 92 मंकीपॉक्स के मामले, WHO ने कहा- स्थिति बिगड़ रही है, सावधान रहें लोग

टी20 टीम-

केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुडा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक.

टेस्ट टीम-

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.

https://गडकरी ने की ऐसी घोषणा, कार-बाइक चलाने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now