नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में भी ऐसा ही हुआ. यहां ग्राउंड में दो मिस्ट्री गर्ल एक साथ देखी गईं, जिनकी तस्वीरें वायरल हो गईं. इन मिस्ट्री गर्ल ने अचानक इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. मुंबई-दिल्ली के मैच के दौरान एक तस्वीर वायरल हुई, जहां दो लड़कियां एक साथ हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी, उस वक्त की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इनमें एक मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया हैं. हालांकि अभी तक दोनों ने अपने रिश्तों को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की है, लेकिन ये दोनों कई बार एक साथ देखे गए हैं.
अदिति को अक्सर ईशान का सपोर्ट करते देखा गया है. जबकि दूसरी उनकी दोस्त कशिका कपूर हैं. अदिति हुंडिया की बात करें तो वह एक फैशन-मॉडल हैं. अदिति साल 2017 के मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं, साथ ही 2018 में वह मिस सुपरनेशनल इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं. अदिति हुंडिया शनिवार को अपनी दोस्त कशिका कपूर के साथ मैच देखने पहुंची थीं. कशिका कपूर भी एक मॉडल हैं, जिनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है.
https://भारत में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.4 और BA.5 की पुष्टि
https://twitter.com/anguuu20/status/1528027509396078597?s=20&t=U5egeO35I-5o0zyE9ezWYA











