नई दिल्ली. शैलेश लोढ़ा ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो को अलविदा कह दिया है. हालांकि अभी तक शो के मेकर्स और शैलेश लोढ़ा का इस पर ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. इसी बीच शैलेश लोढ़ा के नए शो का प्रोमो सामने आ गया है. शैलेश लोढ़ा एक शो को होस्ट करने वाले हैं और इस शो का प्रोमो सामने आ गया है. इस शो का नाम वाह भाई वाह है. इस शो का प्रोमो शेमारू टीवी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा- वाह भाई वाह! पहचानिए तो भला, कौन हैं ये, जो लेकर आ रहे हैं एक नया शो?
https://सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी गाना ‘जीना जरूरी है’ रिलीज, फैंस हुए भावुक
प्रोमो में शैलेश का साइड फेस नजर आ रहा है. वह कहते हैं तैयार रहिए आ रहे हैं हम जल्द ही. इस शो के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट्स की माने तो शो में शैलेश के साथ 3 कवि और नजर आने वाले हैं. इस शो को कवि सम्मेलन की तरह दिखाया जाएगा. तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बात करें तो इस शो से शैलेश लोढ़ा 14 सालों से जुड़े हुए थे. इस शो में तारक मेहता के किरदार से उन्हें अलग पहचान मिली थी. उनकी और जेठालाल की दोस्ती की लोग मिसाले देते थे. शैलेश के शो छोड़ने को लेकर अभी तक असली वजह सामने नहीं आई है.
वाह भाई वाह! पहचानिए तो भला, कौन हैं ये, जो लेकर आ रहे हैं एक नया शो? देखिये जल्द ही सिर्फ़ #ShemarooTV पर.#WaahBhaiWaah #ComingSoon #NewShow #ShemarooTVNewShow #ShemarooTVOriginal pic.twitter.com/zVy8BSmuAN
— Shemaroo TV (@ShemarooTv) May 20, 2022










