नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देते हुए शनिवार को पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटा दिया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर की कमी कर रहे हैं. इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 7 रुपए प्रति लीटर कम हो जाएगी. इससे सरकार के राजस्व पर हर साल करीब एक लाख करोड़ रुपए का भार आएगा.
https://कार से 9.20 लाख रुपए की उठाईगिरी के आरोप में युवक गिरफ्तार
वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को अब 200 रुपए प्रति सिलेंडर (12 सिलेंडर तक) सब्सिडी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इससे हमारी माताओं और बहनों को मदद मिलेगी. इससे सालाना करीब 6100 करोड़ रुपए का राजस्व प्रभावित होगा. उन्होंने कहा कि सीमेंट की उपलब्धता सुधार के लिए और सीमेंट की लागत को कम करने के लिए बेहतर लॉजिस्टिक्स का सहारा लिया जा रहा है. वहीं उन्होंने बताया कि स्टील के कुछ कच्चे माल पर भी आयात शुल्क को घटाया जाएगा. कुछ स्टील उत्पादों पर निर्यात शुल्क लगाया जाएगा.
https://लंदन में राहुल बोले- भारत अच्छी स्थिति में नहीं, भाजपा ने चारों तरफ केरोसिन छिड़क रखा है










