আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कार से 9.20 लाख रुपए की उठाईगिरी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Published on: May 21, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. नगर के मुहाने स्थित लहरौद के कर्मचारी कॉलोनी में विगत दिनों एक राइस मिल संचालक की कार का शीशा तोड़कर 9 लाख 20 हजार रुपए चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से एक बाइक सहित एक हजार रुपए जब्त किया गया है. पुलिस के अनुसार 11 मई को स्थानीय राइस मिल संचालक चितरंजन चौधरी एसबीआई पिथौरा से 9.20 लाख रुपए आहरण कर अपनी कार की डिक्की में कागज में लपेट कर रखा था. कार को अपने घर में बाउंड्री के अंदर पोर्च में खड़ी कर घर के अंदर चला गया. इसी दौरान अज्ञात चोरों द्वारा वाहन का शीशा तोड़कर डिक्की में रखे 9.20 लाख रुपए पार कर दिए.

https://लंदन में राहुल बोले- भारत अच्छी स्थिति में नहीं, भाजपा ने चारों तरफ केरोसिन छिड़क रखा है

इसकी रिपोर्ट पर पिथौरा थाना में धारा 380 कायम कर विवेचना में लिया गया था. इस मामले में पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला स्वयं मौके पर पहुंचे थे. इसके बाद अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विनोद मिंज के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश प्राप्त कर थाना पिथौरा पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का ग्राम कांडरजा थाना कापू जिला रायगढ़ में होने का सुराग मिलने पर थाना पिथौरा पुलिस एवं साइबर टीम ने उक्त जगह पर कापू पुलिस के सहयोग लेकर उक्त जगह पर दबिश देकर एक संदेही को पकड़कर पूछताछ हेतु लाया.

https://बंदूक से चीतल का शिकार, 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संदेही से घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मुकद्दर नट पिता लालजीत नट (28)  निवासी कांडरजा थाना कापू जिला रायगढ़ बताया और चोरी कबूल की. आरोपी के अनुसार गिरोह द्वारा उसे नकदी 50 हजार रुपए दिया गया था. जिसे अपनी बहन की शादी में 49 हजार खर्च करना बताया. घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व आरोपी के पास से नकदी 1 हजार रुपए जब्त किया गया. पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा. उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गोपाल धुर्वे, साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत, सउनि कौशल साहू, देव कोसरिया, मिनेश ध्रुव, अभिषेक सिंह, अनिल नायक, त्रिनाथ प्रधान, मिहिर बिसी, शैलेश ठाकुर, महिला आरक्षक डिलेश्वरी ध्रुव का योगदान रहा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now