আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वजन कम कराने के लिए एक्ट्रेस ने कराई प्लास्टिक सर्जरी, हुई मौत

Published on: May 17, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई एक गलती की वजह से कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक चेतना ने बीते दिन ही बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में वजन कम कराने के लिए प्लास्ट‍िक सर्जरी कराई थी. इस सर्जरी के बाद से एक्ट्रेस को कुछ बेहतर नहीं लग रहा था. शाम होते-होते उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उनके फेफड़ों में पानी भरने लगा. लंबे समय तक दर्द झेल नहीं पाईं और मात्र 21 की उम्र में ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि चेतना राज ने अपने माता-पिता को सर्जरी के बारे में जानकारी नहीं दी थी और वह अपने दोस्तों के साथ ही अस्पताल चली गई थीं.

https://महंगाई का एक और जोरदार झटका, थोक महंगाई दर रिकॉर्ड स्तर पर

अब चेतना के माता-पिता डॉक्टर पर लापरवाही का इल्जाम लगा रहे हैं. एक्ट्रेस के पैरेंट्स का कहना है कि डॉक्टर की गलती की वजह से उनकी बेटी की असमय मौत हो गई है. चेतना के परिवार वालों ने पास के थाने में अस्पताल कमेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. हर कोई चेतना के निधन की खबर से दुखी है और इस बात का भी दुख है कि कैसे सर्जरी से वजन कम करने के चक्कर में एक नौजवान एक्ट्रेस ने अपनी जान गंवा दी. बता दें कि चेतना राज कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री की एक फेमस अदाकारा थीं. उन्होंने नामी सीरियल ‘गीता’ और ‘दोरेसानी’ जैसे डेली सोप में अच्छा काम किया.

https://महिला कपड़ों में आए थे चोर, शटर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now