पिथौरा. अज्ञात चोरों ने बस स्टैंड स्थित सिन्हा ज्वेलर्स का शटर तोड़कर करीब पांच लाख के सोने-चांदी के गहने और 60 हजार रुपए नकद पार कर दिए. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच में जुटी है. नगर के समीप कर्मचारी कॉलोनी में करीब 9 लाख की उठाईगिरी का पुलिस सुराग भी नहीं लगा पाई है कि सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात चोरों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया. मंगलवार की सुबह से बस स्टैंड स्थित सिन्हा ज्वेलर्स का शटर टूटा देख कुछ लोगों ने इसकी जानकारी दुकान संचालक को दी. दुकान संचालक संदीप सिन्हा ने दुकान देखी तो उसके होश उड़ गए.
तभी आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर बड़ी चोरी के कारण डॉग स्क्वायड को बुलाया गया. ज्वेलर्स के अनुसार चोरों ने करीब पांच लाख के आभूषणों पर हाथ साफ किया है. इसके अलावा करीब 60 हजार रुपए नकद चोरी कर ले भागे. ज्ञात हो कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं. अभी सप्ताह भर पूर्व ही एक राइस मिल संचालक के घर के सामने खड़ी उनकी कार से ही 9 लाख 20 हजार की उठाईगिरी हो गई थी. इस घटना की सूचना मात्र 20 मिनट के भीतर ही पुलिस को मिलने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग तक नहीं लगा पाई है.
https://SBI ने बढ़ाया MCLR, लोन लेना हुआ महंगा, EMI भी बढ़ेगी
महिला कपड़ों में आए थे चोर
ज्वेलर्स के आसपास के सीसीटीवी खंगालने से पता चला कि दो आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया. शटर तोड़ने वाला आरोपी महिला कपडों में दिखाई दे रहा है. चोरी के बाद आरोपी लाखागढ़ तालाब के ऊपर से हाइवे की ओर जाते दिखने की बात कही जा रही है.
https://बॉक्स ऑफिस पर रॉकी भाई का दबदबा, ताबड़तोड़ कमाई जारी
एसपी स्वयं पहुंचे
घटना की जानकारी के बाद जिला पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला स्वयं मौके पर पहुंचकर मुआयना किया. ज्ञात हो कि घटना को इस बार आरोपियों ने पहचान छिपाने के मकसद से महिलाओं के कपड़े पहनकर अंजाम दिया. बताया जाता है कि चोर शटर को काट कर दुकान के अंदर पहुच गए थे और ज्वेलरी एक बोरे में भर चुके थे, पर बोरी शटर के नीचे से निकल नहीं पाई लिहाजा वे जो हाथ आया उसे ले भागे.







