धमतरी. स्कॉर्पियो पहले कार से टकराई फिर बगल से चल रहे हाईवा ने उसी स्कॉर्पियो को 50 मीटर तक घसीट दिया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार गरियाबंद के कोठीगांव निवासी संजू और रावणसिंघी निवासी हेमंत स्कॉर्पियो में अपने 6 अन्य साथियों के साथ बैठकर तरसींवा में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे. शाम करीब 5 बजे सियादेही के पास पहुंचे थे उसी दौरान ये हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी. वहीं बगल से एक हाईवा भी जा रहा था. उसी हाईवा गाड़ी को ओवरटेक करने स्कॉर्पियो चालक लगा हुआ था.
https://मांगों को लेकर वाणिज्य संकाय के व्याख्याताओं ने संसदीय सचिव को सौंपा ज्ञापन
जिससे गाड़ी अनियंत्रित हुई और सामने से आ रही कार से टकरा गई. इसके बाद बगल से आ रहा हाईवा भी अनियंत्रित हुआ और वह भी स्कॉर्पियो से टकराया. बाद स्कॉर्पियो को हाईवा ने 50 मीटर तक घसीटा. इस हादसे में मौके पर ही संजू और हेमंत की मौत हो गई थी. वहीं जहान सिंह, योगेश ठाकुर चंपेश्वर निषाद, गौतम ठाकुर, दुर्गेश ध्रुव और भूगेंद्र घायल हुए हैं. ये सभी स्कॉर्पियो में सवार थे. हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने पुलिस को भी इस बात की सूचना दी थी. खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेजा. इसके अलावा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
https://पंचायत सचिव निलंबित, 15वें वित्त मद से लाखों के आहरण का मामला







