আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पास्को एक्ट में अपराध दर्ज होने पर शिक्षक निलंबित

Published on: May 9, 2022
---Advertisement---

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. विकासखंड मरवाही के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लिटिया सरई में पदस्थ शिक्षक विनोद कुमार राय (एलबी) के विरूद्ध पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से इस संबंध में मिले प्रस्ताव पर की गई है. निलंबन अवधि में शिक्षक विनोद कुमार राय (एलबी) का मुख्यालय विकाखण्ड शिक्षा अधिकारी मरवाही निर्धारित किया गया है.

https://अक्षय कुमार-मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

कार्य पर उपस्थित होने नोटिस

गरियाबंद. आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त बद्रीश सुखदेवे ने आदिवासी विकास विभाग कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 02 मोहित कुमार मांझी को पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने कहा है. किंतु 3 माह व्यतीत हो जाने के बावजूद भी मांझी द्वारा तत्संबंध में कोई जवाब प्रस्तुत किया है और न ही कर्तव्य पर उपस्थित हुआ है. जो कि कार्यालयीन आदेशों का उल्लंघन है तथा शासकीय सेवा के प्रति लापरवाही, उदासीनता तथा स्वेच्छाचारिता का परिचायक है. उक्त कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के सर्वथा प्रतिकूल तथा सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन है. एसीटी ने मांझी को 3 दिवस के भीतर कर्तव्य पर उपस्थित होने कहा है. उपस्थित नहीं होने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वो स्वयं जिम्मेदार होंगे.

https://‘इडली अम्मा’ को आनंद महिंद्रा ने दिया खास तोहफा, वायरल हो रहा वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now