रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रतापपुर में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि अधिकारी मुस्तैदी से काम करें और जनता के प्रति जवाबदार बनें. काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात अभियान के तहत शुक्रवार को प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के बाद प्रतापपुर पहुंचे थे. बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस इलाके में पानी की कमी की स्थिति है, भूजल स्तर में कमी को दूर करने विशेष ध्यान दे, नरवा के काम तेजी से पूरे करें. बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि हेलीकाप्टर से आते समय देखा एक नाला सूख गया है, पर ट्रीटमेंट वाला नाला में पानी है. नरवा योजना के तहत नालों का ट्रीटमेंट तेजी से करें. प्रतापपुर में सरकारी बिल्डिंग में रेन वाटर हार्वेस्टिंग रहना चाहिए.
https://महंगाई का एक और झटका, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
श्री बघेल ने कहा कि वन भूमि में जिन लोगों का 13 दिसंबर 2005 के पहले से कब्जा है उन सभी को फॉरेस्ट लेंड पट्टा मिल जाए. भ्रमण के दौरान राजस्व विभाग की शिकायतें मिली, उनका निराकरण करें. पटवारी की शिकायते ज्यादा हैं. गौठान योजना में गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसी तरह गरीब लोगों के राशनकार्ड अवश्य बनाए जाएं. यदि कोई समस्या है तो अधिकारियों को अवगत कराइए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से यह भी कहा कि लोगों से उनकी भाषा में बात करिए. श्री बघेल ने कहा कि जिले के प्रभारी सचिव समीक्षा कर यह सुनिश्चित करें कि जितनी भी घोषणाएं की गई हैं, निर्देश दिए गए हैं, वे पूरे हो. शिकायत निवारण के लिए ऑनलाइन कॉल सेंटर खोले जाएंगे. नालों से बालू की अवैध खुदाई के मामलों में कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी. अवैध उत्खनन पर कड़ाई से कार्रवाई होगी.
https://नुसरत की फिल्म ‘जनहित में जारी’ का ट्रेलर रिलीज, सोशल मैसेज के साथ कॉमेडी का तड़का







