আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Honda City Hybrid भारत में लॉन्च, देती है 26.5 Kmpl का माइलेज

Published on: May 6, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. 2022 Honda City e:HEV Hybrid भारत में लॉन्च कर दिया गया है. दिल्ली में 19,49,900 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत के साथ, न्यू सिटी e:HEV स्ट्रांग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी से लैस मेनस्ट्रीम सेगमेंट की पहली कार है. नई Honda e:HEV मिड-साइज सेडान सेगमेंट में पहला उत्पाद है, जिसमें एक वास्तविक हाइब्रिड इंजन मिलता है. यह कार प्योर इलेक्ट्रिक मोड पर चलने में सक्षम है, और इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) के साथ भी चलाई जा सकती है. सिटी e:HEV होंडा की अनूठी सेल्फ-चार्जिंग और अत्यधिक कुशल टू मोटर इलेक्ट्रिक हाइब्रिड प्रणाली ये लैस है जो एक स्मूथ 1.5-लीटर एटकिंसन-साइकिल DOHC i-VTEC पेट्रोल इंजन से जुड़ी हुई है.

https://एक ही परिवार के 4 लोगों की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

इस टेक्नोलॉजी के साथ होंडी सिटी हाइब्रिड कार एक शानदार ड्राइव, 26.5 किमी प्रति लीटर की बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंसी और बेहद कम उत्सर्जन के साथ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रिक-हाइब्रिड परफॉर्मेंस देती है. हाइब्रिड पावर ट्रेन की बात करें तो, सिटी ई: एचईवी में 1.5-लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन मिलता है जो 126 PS का पावर और 253 Nm का टार्क संयुक्त रूप से जनरेट करता है. बैटरी को चार्ज करने के लिए इंजन जनरेटर के रूप में काम करता है. जबकि यह प्योर ईवी मोड या आईसीई मोड पर भी चल सकता है, जिसे कंप्यूटर ऑटोमैटिक रूप से स्विच करता है. नई सिटी ई: एचईवी 26.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है. साथ ही कार की टॉप स्पीड 176 किमी प्रति घंटा है. होंडा City Hybrid सेडान में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं. कार की केबिन में 8-स्पीकर सिस्टम दिया गया है. इसके साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 8.0-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक स्मार्ट की सिस्टम, अमेजन इको और गूगल असिस्टेंट के साथ लेटेस्ट होंडा कनेक्ट एप मिलता है, जो चुनिंदा स्मार्टवॉच मॉडल पर वॉयस कमांड फंक्शन के साथ स्मार्टवॉच को सपोर्ट करता है.

https://धाकड़ का गाना She’s On Fire रिलीज, दिखा कंगना का दमदार अंदाज

ड्राइवर डिस्प्ले पूरी तरह से डिजिटल है और इसमें ऑटो लॉक फंक्शन भी मिलता है. होंडा City Hybrid में होंडा सेंसिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे इसमें कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. नई सिटी हाइब्रिड कार में कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, रोड डिपार्चर मिटिगेशन, ऑटो हाई बीम, अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ ही व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, सभी चार पहियों पर डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट, पार्किंग होल्ड, लेन वॉच कैमरा, मल्टी एंगल रियर व्यू कैमरा, ईबीडी के साथ एबीएस, छह एयरबैग जैसी सुरक्षा फीचर्स भी शामिल हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now