नई दिल्ली. राजस्थान के जोधपुर में ईद की नमाज के बाद पत्थरबाजी और बवाल के चलते माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है. जोधपुर में ईद की नमाज के बाद हुई हिंसा की वजह से जहां 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है. जहां पर धारा 144 लगाई गई है उसमें जोधपुर के 10 थाना क्षेत्र शामिल हैं. ये इलाके हैं- उदय मंदिर, सदर कोतवाली, सदर बाजार, नागोरी गेट, खांडाफलसा, प्रतापनगर और देवनगर शामिल है. वहीं दूसरी तरफ कानून व्यवस्था को लेकर सरकार सख्त है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव और जोधपुर प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, एसीएस होम अभय कुमार, एडीजी लॉ एन्ड आर्डर हवा सिंह घुमरिया को स्थिति के मद्धेनजर हेलीकॉप्टर से तत्काल जोधपुर जाने को निर्देश दिए हैं.
https://150W फास्ट चार्जिंग के साथ OnePlus 10R 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
इधर, लोगों ने सूरसागर इलाके में विधायक के घर के बाहर आगजनी की. उधर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना पर रिपोर्ट मांगी है. जोधपुर के कई इलाकों में पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं भी हुई हैं. आज पत्थरबाजी में एक और पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि कल रात को 4 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे. मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि सोमवार रात को झंडे और लाउड स्पीकर लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी हुई थी. मंगलवार सुबह एक समुदाय के लोग जालोरी गेट इलाके में जुटकर फिर से उपद्रव फैलाने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया.
https://15 साल से 3 प्रेमिकाओं के साथ लिव-इन में था पूर्व सरपंच, अब तीनों संग लिए 7 फेरे









