আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

15 साल से 3 प्रेमिकाओं के साथ लिव-इन में था पूर्व सरपंच, अब तीनों संग लिए 7 फेरे

Published on: May 3, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य इलाके अलीराजपुर में एक दूल्हे ने एक साथ अपनी तीन प्रेमिकाओं के साथ शादी रचाई. खास बात ये है कि शादी से पहले तीनों महिलाओं के साथ ये शख्स लिव-इन रिलेशन में रहा. इस दौरान उनके 6 बच्चे भी हुए. इसके बाद तीनों महिलाओं के साथ उसने शादी रचाई, इसमें उनके बच्चे भी मौजूद रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक साथ तीन महिलाओं से करने वाले इस शख्स का नाम समरथ मौर्य है. जिन्होंने करीब 15 साल तक रिलेशन में रहने के बाद विवाह किया है. समरथ मौर्या का संबंध आदिवासी भिलाला समुदाय से है.

https://गर्मी में शरीर में पानी की कमी न होने दें, इससे डिहाइड्रेशन का खतरा

बताया जा रहा कि इस आदिवासी समुदाय में परंपरा है, जिसमें कोई शख्स एक से ज्यादा महिलाओं से रिलेशन में रह सकता है. इस दौरान उनके बच्चे भी होते हैं बाद में वो शादी का फैसला कर सकते हैं. हालांकि, शादी से पहले तक वो किसी मांगलिक कार्य में शामिल नहीं हो सकते. समरथ मौर्य ने इसी रीति रिवाज के मद्देनजर ये कदम उठाया. उन्होंने बताया कि वो 15 साल से रिलेशन के बाद अब शादी कर रहे हैं. पहले वो काफी गरीबी में थे, जिसके चलते शादी नहीं कर सके. अब स्थिति संभलने के बाद शादी का फैसला लिया.

https://TVS Ntorq 125 XT एडवांस्ड स्मार्ट स्कूटर लॉन्च, मिलते हैं 60 हाईटेक फीचर्स

समरथ मौर्य नानपुर इलाके के पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं. शादी के बाद तीनों दुल्हन और दूल्हे को मांगलिक कार्य में शामिल होने की अनुमति होगी. गौरतलब है कि आदिवासी समाज में ऐसी कई मान्यताएं हैं, जिन्हें कानूनी रूप से मंजूरी मिली हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक इन तीनों से पूर्व सरपंच को 15 साल के अंदर प्यार हुआ है. प्यार होने के बाद बारी-बारी से इन्हें अपने घर भगा लाया. इसके बाद तीनों प्रेमिकाओं से समरथ को छह बच्चे भी हैं. ये सभी अपने पापा की शादी में शामिल हुए हैं. समर्थ मौर्य की पत्नियों के नाम नानबाई, मेला और सकरी है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now