আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2022: बीच टूर्नामेंट में जडेजा ने छोड़ी कप्तानी, धोनी फिर बने CSK के कप्तान

Published on: April 30, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान बन गए हैं. रवींद्र जडेजा ने टूर्नामेंट के बीच में ही कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है. शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक प्रेस रिलीज़ जारी कर इसका ऐलान किया. चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को जारी किए गए बयान में इसकी जानकारी दी. सीएसके ने अपने बयान में कहा- रवींद्र जडेजा ने अपने गेम पर फोकस करने के लिए एमएस धोनी से चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने की अपील की है. एमएस धोनी ने टीम के हित में ये अपील स्वीकारी है और खुद कप्तानी संभालने का फैसला लिया है. चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला रविवार यानी 1 मई को है.

https://जैकलिन फर्नांडिस पर ED की कार्रवाई, 7 करोड़ से ज्यादा की संपति जब्त

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जब चेन्नई सुपर किंग्स मैदान में उतरेगी, तब महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की कमान संभालेंगे. बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस आईपीएल से पहले ही रवींद्र जडेजा को कमान सौंपी थी. महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल शुरू होने से ठीक दो दिन पहले कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था और जडेजा को अपना उत्तराधिकारी बनाया था. लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन बेहतरीन नहीं रहा. सीएसके ने अपने शुरुआती मैच लगातार गंवाए और अभी तक खेले गए 8 मैच में से सिर्फ 2 में ही जीत हासिल की है.

https://प्रशासनिक अतिवाद और स्वेच्छाचारिता के विरोध में कल से अनिश्चितकालीन मौन सत्याग्रह : आनंदराम

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now