আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पटियाला में दो पक्षों में हिंसक झड़प, लहराई गईं तलवारें; पुलिस पर पथराव

Published on: April 29, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को काली देवी मंदिर के पास खालिस्तान समर्थकों और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. यह विवाद खालिस्तानी मुर्दाबाद मार्च निकालने को लेकर हुआ. पुलिस ने मामले सुलझाने की कोशिश की, लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर ही पथराव करना शुरू कर दिया. इस घटना में एक एसएचओ समेत कुछ और लोग चोटिल हो गए. पुलिस को हालात संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस तैनात है.

https://वन अमला ने घर में दी दबिश, एक लाख रुपए का सागौन लट्ठा बरामद

डीएसपी ने कहा कि यहां कानून व्यवस्था की समस्या को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है. हम शिवसेना (दो समूहों में से एक) के प्रमुख हरीश सिंगला से बात कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास जुलूस निकालने की अनुमति नहीं थी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पटियाला में दो पक्षों के बीच हुई झड़प बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने डीजीपी से बात की है, इलाके में शांति बहाल कर दी गई है. हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और किसी को भी राज्य में अशांति पैदा नहीं करने देंगे. पंजाब की शांति और सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण है.

https://जयमाला के बाद कमरे में बैठी थी दुल्हन, एकतरफा प्यार में युवक ने मारी गोली

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now