पिथौरा. समीप के वन परिक्षेत्र अर्जुनी के ग्राम सुकली में शुक्रवार सुबह वन विभाग ने एक ग्रामीण के घर दबिश देकर करीब एक लाख रुपए का सागौन लट्ठा जब्त किया है. वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष चौहान से मिली जानकारी के अनुसार वन मंडल अधिकारी केआर बढ़ाई बलौदाबाजार के आदेशानुसार एवं उप वन मंडल अधिकारी विनोद ठाकुर कसडोल के निर्देशानुसार उनके नेतृत्व में वन परिक्षेत्र अर्जुनी के अंतर्गत ग्राम सुकली के राजकुमार वल्द मोहितराम जायसवाल के घर मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश दी गई.
https://जयमाला के बाद कमरे में बैठी थी दुल्हन, एकतरफा प्यार में युवक ने मारी गोली
जहां सागौन प्रजाति के लट्ठे 22 नग (0.302 घमी) लकड़ी की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए को जब्त कर पीओआर किया गया. बहरहाल जांच एवं आगे की कार्यवाही की जा रही है. सम्पूर्ण कार्रवाई में वनकर्मी भागीरथी सोनवानी, संतराम ठाकुर, हरि साहू, प्रवीण कुमार, तृप्ति जायसवाल, दीपक अग्रसर, सुनीता पैकरा, सुशील पैकरा, प्रेमचंद लहरे, कृष्णकुमार कुशवाहा, गिरजा पूनमचंद, नरोत्तम, रविंद्र कुमार पांडे, विमला मानिकपुरी, गुहाराम मानिकपुरी, भानुप्रताप, धर्मसिंह बरिहा, भागवत श्रीवास, राजेश्वर वर्मा और सुरक्षा श्रमिकों का विशेष योगदान रहा.
https://5050mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा के साथ Nokia G21 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत







