আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नवनीत और रवि राणा की रिहाई के लिए बेटी ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Published on: April 28, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. महाराष्ट्र के हनुमान चालीसा विवाद ने अब एक भावुक मोड़ ले लिया है. अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और विधायक रवि राणा की 8 साल की बेटी ने अपने माता-पिता की रिहाई के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया. बता दें, नवनीत और उनके पति पिछले कुछ दिनों से जेल में बंद हैं. दंपत्ति के घर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनकी बेटी आरोही ने हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए कहा कि मेरे मम्मी-पापा को छोड़ दीजिए मैं उनके लिए प्रार्थना कर रही हूं.

https://क्या पति-पत्नी दोनों को मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ‌? जानिए

बता दें, दंपत्ति जेल में हैं और उनकी जमानत याचिका पर मुंबई की सेंशन कोर्ट में 29 अप्रैल यानि की कल सुनवाई होगी. दरअसल, नवनीत और उनके पति ने बीते हफ्ते सीएम उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित मातोश्री के सामने बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था. दंपत्ति के इस ऐलान के बाद उनके और शिवसेना समर्थकों के बीच काफी हंगामा होते दिखा. वहीं, दंपत्ति के इस घोषणा के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. दोनों पर शांति भंग, राष्ट्रद्रोह की धाराएं लगाई गईं.

https://बीएसएफ जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now