আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मजदूरी के लिए जा रहे अधेड़ को हाथी ने पटका फिर कुचलकर मार डाला

Published on: April 25, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. समीप के बार नवापारा अभ्यारण्य से लगे वन विकास निगम क्षेत्र में सोमवार सुबह मजदूरी करने जा रहे एक अधेड़ को क्षेत्र में घूम रहे एक हाथी ने कुचलकर मार डाला. इस मौत को मिलाकर हाथियों के हमले से क्षेत्र में अब तक 35 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है. जानकारी के अनुसार बार नवापारा परियोजना मंडल के रवान परिक्षेत्र के मोहंदा बीट के कक्ष क्रमांक 185 क्षेत्र के जंगलों में हाथियों का गुस्सा लगातार जारी है. लिहाजा हाथी किसी भी मानव को अपने जंगल में देखते ही गुस्से में हमला कर रहे हैं. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार वन विकास निगम क्षेत्र में एक मजदूर दयाराम जंगल में फीलिंग कार्य की मजदूरी के लिए प्रातः 6 बजे जंगल जा रहा था. इस बीच कक्ष क्रमांक 185 के पास ही क्षेत्र में घूम रहे हाथी से सामना हो गया.

https://SBI अलर्ट : इन नंबर्स से आए कॉल तो ना करें रिसीव, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

हाथी ने धनगांव रवान निवासी दयाराम को देखते ही पहले सूंड में उठाकर पटक दिया फिर कुचलकर मार डाला. इससे उनकी मौत हो गई. ज्ञातव्य है कि बार नवापारा अभ्यारण्य में विगत 6 वर्षों से हाथियों ने अपना कॉरिडोर बना लिया है. हाथियों के नए शावक जन्म देने के बाद से ये अभ्यारण्य को ही अपना कॉरिडोर बना चुके हैं. वही बलौदाबाजार वन मंडल के लवन रेंज, देवपुर रेंज, सोनाखान व अर्जुनी रेंज में बीच-बीच में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. ज्ञात हो कि बलौदाबाजार जिले के अलावा महासमुंद जिला भी हाथियों से प्रभावित है. पर शासन के करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी अफसरों की भ्रष्ट कार्यशैली के चलते हाथी समस्या अभी भी जस की तस है. उक्त मामले में क्षेत्र के परिक्षेत्र अधिकारी से सम्पर्क का प्रयास किया गया पर उनका मोबाइल नेटवर्क से बाहर मिला.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now