अंबिकापुर. अपने ही स्कूल की छात्रा से अश्लील बातचीत करने व परीक्षा में पास कराने के नाम पर पैसे की मांग करने वाले प्राचार्य को संभाग आयुक्त जीआर चुरेन्द्र के द्वारा निलंबित कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रमेढ़ा के प्राचार्य अरुण पांडेय के विरूद्ध चौकी चेन्द्रा में एफआईआर दर्ज की गई है. दर्ज एफआईआर के अनुसार प्राचार्य पांडेय के द्वारा कक्षा 12वीं की एक छात्रा को परीक्षा में बैठने की अनुमति दिलाने तथा परीक्षा में पास कराने के नाम पर पैसे की मांग व छात्रा से अश्लील बातचीत करते हुए परीक्षा में पास कराने का प्रलोभन दिया गया.
https://कोविड के प्रकरणों में हुई वृद्धि, टीकाकरण की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जताई चिंता
प्राचार्य की बदनीयत को जानकर छात्रा ने परीक्षा नहीं दी. कमिश्नर ने प्राचार्य पांडेय के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में पाण्डेय का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरिया नियत किया गया है. निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.
https://Russia Ukraine War : मरियुपोल पर सेना का कब्जा, रूस ने किया दावा







