बलौदाबाजार. कलेक्टर डोमन सिंह ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने बिंदुवार विभिन्न विषयों पर समीक्षा की. इसके साथ ही इस दौरान देश मे पुनः कोविड के बढ़ते हुए मामले एवं स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइंस की विस्तृत चर्चा की. उन्होंने कहा कि खतरा अभी टला नहीं है. जिले में कोविड वैक्सीनेशन की गति बहुत ही धीमी है. बचे हुए लोग टीका लगाने में कोताही बरत रहे हैं. सभी जिलेवासियों से पुनः आग्रह है कि जिनका भी कोविड का टीका लगाने का समय आ गया हो चाहे वह द्वितीय डोज हो या बूस्टर डोज वह शीघ्र ही अपने नजदीकी टीकाकरण सेंटर में जाकर टीकाकरण अवश्य करा लें.
https://Russia Ukraine War : मरियुपोल पर सेना का कब्जा, रूस ने किया दावा
जिन्हें कोविड का टीका का दोनों डोज लग रहा है उन्हें कोविड बहुत कम प्रभावित करता है. इसके साथ ही उन्होंने बैठक में जिले के कोविड के समय जिले के दानदाताओं के द्वारा प्राप्त हुए सामग्रियों का विधिवत पंजीयन एवं उनका उपयोग के बारे जानकारी हासिल की. इस दौरान उन्होंने आयुष्मान कार्ड, बढ़ते गर्मी में बचाव सम्बंधित जानकारी, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों की उपलब्धता, निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति, हमर लैब, मर्चुरी सेंटर की व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण विभागीय गतिविधियों की विस्तृत चर्चा की. सीएमएचओ ने डॉ. एम पी महिस्वर ने कहा मुख्यमंत्री हॉट बाजार क्लीनिक योजना के क्रियान्वयन में जरा भी कोताही ना बरतें. इसमे लाभांवित मरीजों की संख्या बढ़नी चाहिए.
https://बजट स्मार्टफोन Redmi 10A भारत में लॉन्च, 5000mAh की है बैटरी







