बलौदाबाजार. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला जल्द अस्तित्व में आएगा. इसके लिए जल्द ही ओएसडी की नियुक्ति की जाएगी. मुख्यमंत्री रविवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम सलौनीकला में आयोजित चंद्रनाहू (चंद्रा) विकास महासमिति के 76वां वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे. श्री बघेल ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए ग्राम सलौनीकला में चंद्रा समाज के सामाजिक भवन के लिए 30 लाख रुपए की स्वीकृति की घोषणा की. साथ ही उन्होंने रायपुर के अमलीडीह में समाज के भवन हेतु कलेक्टर गाइडलाइंस दर के 10 प्रतिशत मूल्य पर जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की.
https://पतन और विनाश की ओर ले जाती है शराब, छोड़ दें : अग्नि चंद्राकर
उन्होंने क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के विस्तार हेतु जोंक डायवर्सन अर्जुनी की ऊंचाई बढ़ाने हेतु विभागीय परीक्षण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए. कार्यक्रम में चंद्रनाहू समाज की महिलाओं द्वारा बनाए गए लगभग 100 किलोग्राम छत्तीसगढ़ी व्यंजन अईरसा रोटी से तौलकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि खेतों में फसल उत्पादन के लिए वर्मी कंपोस्ट का उपयोग अधिक से अधिक किया जाए. वर्तमान में खेती के रकबा में वृद्धि हुई है. लोगों का खेती किसानी के प्रति रुझान बढ़ा है, देशी उत्पादों की खरीदी के लिए मूल्य निर्धारित किया जा रहा है. सभी ब्लाक के दो-दो गांव में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा. गांधी जी के सपनों को साकार करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रहा है. उन्होंने इस मौके पर समाज का संविधान पुस्तिका का भी विमोचन किया.
https://महासमुंद को अति पिछड़ा जिला बनाने का श्रेय भाजपा को : अंकित







