महासमुंद. केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर ग्राम भोरिंग और कौंदकेरा में अखंड रामायण समारोह में शामिल हुए. वे मानस मंचों से निरंतर व्यसन त्याग का आह्वान करते आ रहे हैं. इस बार भी उन्होंने दोनों गांवों में सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा-संस्कार, आत्मसुधार और व्यसन त्याग पर जोर दिया. वहीं ग्रामवासियों की मांग पर बजरंग चौक भोरिंग में मानस मंच निर्माण हेतु 5 लाख रुपए देने की घोषणा की. श्री चंद्राकर ने कहा कि मानस मंच गांवों में ज्ञान के प्रसार और जन जागृति के केंद्र होते हैं. रामचरित मानस हमें जीने की राह बताता है. इसलिए हम राम कथा गाएं, सुनें और अपने जीवन में सुधार लाएं. सद्गुणों को आत्मसात करें, दुर्गुणों का त्याग करें. व्यसन को छोड़ें.
https://महासमुंद को अति पिछड़ा जिला बनाने का श्रेय भाजपा को : अंकित
शराब पीने वाला एक व्यक्ति अपने साथ पूरे परिवार को दुःख, अपयश, अशांति, अभाव, कलह, पतन और विनाश की ओर ले जाता है. इन हालात में परिवार की महिलाएं सर्वाधिक परेशान और दुःखी होती हैं. इसलिए घर, परिवार और समाज में सुधार के प्रति उनका दायित्व और भी महत्वपूर्ण हो जाता है. वे आगे आएं. बच्चों को अच्छा शिक्षा-संस्कार दें. कार्यक्रम को युवा नेता दिव्येश चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति अमर अरुण चंद्राकर व पूर्व जनपद सभापति योगेश्वर चंद्राकर ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर पर निगम अध्यक्ष के प्रतिनिधि नारायण नामदेव, धर्मेंद्र महोबिया, जनार्दन चंद्राकर, रामायण समारोह भोरिंग के संयोजक बाहरू राम, डॉ. तुलसी राम साहू, मनतर साहू, रामेश्वर साहू, पंचराम यादव, रामानंद साहू, सुरेश कुमार, वेदप्रकाश पंच, देवनारायण, राकेश यादव, कौंदकेरा के पुनीत ध्रुव, छन्नू लाल निर्मलकर, होरीलाल निषाद, पुष्कर सेन, महावीर चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे.
https://बारातियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलटी, 3 की मौत; 3 गंभीर







