नई दिल्ली. दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में पुलिस ने एक्शन शुरू कर दिया है. मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में दर्ज FIR के मुताबिक, शोभा यात्रा शांति से चल रही थी. जामा मस्जिद के पास यात्रा पहुंची तो अंसार नाम का शख्स 4-5 लड़कों के साथ आया और शोभायात्रा में शामिल लोगों से बहस करने लगा, यहीं से हुई बवाल की शुरुआत हुई. एफआईआर में शोभायात्रा पर पथराव और फायरिंग का भी जिक्र किया गया है. वहीं, पुलिस को हिंसा से जुड़े 100 वीडियो मिले हैं. वीडियो के जरिए उपद्रवियों की पहचान की कोशिश की जा रही है. साथ ही स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुट गई है.
दिल्ली पुलिस के मुताबिक जिन 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उस सूची में जाहिद, अंसार, शहजाद, मुख्तियार अली, मोहम्मद अली शेख हसन, आमिर, अख्सार, नूर आलम, मो.असलम, जाकिर, अकरम, इम्तियाज, मोहम्मद अली और अहीर खान का नाम शामिल है. दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाके में अमन चैन कायम रखने के लिए डीसीपी नॉर्थ वेस्ट उषा रंगनानी ने जहांगीरपुरी के कुशाल चौक पर अमन कमेटी की बैठक बुलाई गई. जिसमें आस-पास के थानों के अधिकारी भी मौजूद रहे. डीसीपी ने इस दौरान सभी को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है.
https://विधायक के पुत्र और उसके साथियों ने थाने में घुसकर ट्रक ड्राइवर और आरक्षक को पीटा
Delhi | To maintain peace & tranquility in the area, a meeting was organised by DCP North West at Kushal Chowk in PS Jahangirpuri area with the members of Aman committee of PS Jahangirpuri, PS Mahendra Park and PS Adarsh Nagar: DCP North-West Usha Rangnani pic.twitter.com/51gjaxauYC
— ANI (@ANI) April 17, 2022









