नई दिल्ली. उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में एक शादी के दौरान तब जमकर हंगामा हुआ जब दूल्हे की पत्नी होने का दावा करते हुए एक महिला पुलिस के साथ शादी के समारोह में पहुंच गई और फिर सबके सामने दूल्हे की पिटाई की. बता दें कि महिला ने दूल्हे की चप्पल से पिटाई की. हंगामा देखकर पुलिस दूल्हे को अपने साथ थाने ले गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक गदरपुर की कंबोज धर्मशाला में एक विवाह समारोह चल रहा था. तभी अचानक एक महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई.
https://BMW F 900 XR भारत में लॉन्च, 3.6 सेकंड में पकड़ती है 100 Kmph की रफ्तार
उसने दावा था कि दूल्हा उसका पति है और उनकी शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ है.महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति दहेज की मांग करता है, इसकी वजह से उसकी पति से अनबन चल रही थी. उसे किसी से पता चला कि उसका पति गदरपुर में दूसरी शादी कर रहा है. वहीं महिला के भाई ने आरोप लगाया कि पहले उसकी बहन को धोखा दिया गया है और अब उसका जीजा दूसरी शादी कर रहा है.इस दौरान पहले महिला और उसके साथ आए लोगों ने दूल्हे की जमकर चप्पलों से पिटाई की. बाद में जब दुल्हन के पक्ष को दूल्हे की पहली शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने भी दूल्हे की पिटाई की. पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए शादी को रोक दिया.
https://दुल्हन की तरह सजकर रानू मंडल ने गुनगुनाया ‘कच्चा बादाम’, वीडियो वायरल









