আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : हनुमान जन्मोत्सव पर बना रवि योग, जानिए कैसा होगा आज का दिन

Published on: April 16, 2022
---Advertisement---

चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि 15 और 16 अप्रैल की रात 02:25 बजे से शुरू हो चुकी है, जो 17 अप्रैल को दोपहर 12:24 तक रहेगी. इस पूर्णिमा पर हस्त और चित्रा नक्षत्र रहेगा. साथ ही 16 अप्रैल की सुबह 05:55 बजे से 08:40 बजे तक रवि योग रहेगा. पूजा-पाठ के लिए इस योग को बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में हनुमान जन्मोत्सव के दिन इस अवधि में पूजा करना, शुभ काम करना बहुत अच्‍छा रहेगा. आज वृश्चिक राशि वाले ऑटोमोबाइल से जुड़े लोगों को फायदा होगा. मकर राशि वाले लोगों की खुशी बढ़ने की संभावना है. वहीं मीन राशि वाले लोगों को धन लाभ होगा. सिंह राशि वाले लोगों के लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खुलेंगे. वहीं तुला राशि वाले लोगों की ऊर्जा बहुत सक्रिय बनी रहेगी..

ॐ सूर्याय नमः 16 अप्रैल शनिवार

चैत्र पूर्णिमा श्री हनुमान जन्मोत्सव

मेष : आप आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं. साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है. किया गया श्रम सार्थक होगा. आप कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी.

वृषभ : भाग्य की अपेक्षा कर्म पर ज्यादा विश्वास रखें. थोड़ा समय अकेले में बिताएं, आपके लिए अच्छा रहेगा. आय बढ़ने के आसार रहेंगे. चालू काम में प्रगति होगी. युवाओं को विदेश में मिल रहे काम के अवसर आकर्षित कर सकते हैं. नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा.

https://IPL 2022: राहुल-मारक्रम के तूफान में उड़ी KKR, SRH की लगातार तीसरी जीत

मिथुन : आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं. कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगी. कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं. आर्थिक लाभ के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. इसके अलावा गृह नवीनीकरण पर व्यय हो सकता है.

कर्क : आपका दिन सुनहरा रहने वाला है. समाज में अच्छे काम करने से लोग आपकी प्रशंसा करेंगे. आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिए किसी की मदद मिल सकती है. व्यापार में लाभ मिल सकता है. ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा.

सिंह : आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा. किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए आपको किसी की मदद की आवश्यकता होगी. बचत योजना में निवेश लाभदायक रहेगा. काम के सिलसिले में आपको बारीकियों का ध्यान रखना होगा.

कन्या : आपका दिन सुख-सुविधाओं के साथ गुजरने के संकेत हैं. आपके पास दूसरों पर बेहद मजबूत छाप छोड़ने की क्षमता है. प्रॉपर्टी डील से आपको बड़ी आमदनी होने की उम्मीद है. व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की अपेक्षा मेहनत की अधिकता रहेगी.

तुला : आपकी ऊर्जा बहुत सक्रिय बनी रहेगी. आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं. प्रॉपर्टी डीलर के लिए दिन अधिक फायदेमंद रहेगा. आप किसी बिजनेस ट्रिप पर जा सकते हैं. सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें.

https://‘शिक्षा के क्षेत्र में सरकार गंभीर नहीं और विधायक अज्ञानता का परिचय दे रहे हैं’

वृश्चिक : यश प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं. ऑटोमोबाइल से जुड़े लोगों को फायदा होगा. सामान्य तौर पर धन प्राप्ति हो सकती है. अगर आप खरीदारी पर जाएं तो जरूरत से ज्यादा जेब ढीली करने से बचें. जरूरतमंदों की मदद करके आपको संतुष्टि होगी.

धनु : शनिवार का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा. आपको अपनी योग्यता के मुताबिक लाभ मिलने के पूरे योग हैं. पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा. आप घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं. इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है.

मकर : आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी. महिलाओं को कोई खास खुशखबरी मिल सकती है. जो लोग पहले से बिजनेस में हैं, उनके लिए दिन कोई अच्छी सूचना लाएगा. किसी नई खरीददारी से आपकी खुशी बढ़ने की संभावना है.

कुंभ : आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा. अगर आप वाकई फायदा चाहते हैं तो दूसरों की राय को गौर से सुनें. कारोबारी सौदे सोच-विचार कर हाथ में लें. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा हो जाएगा.

मीन : आपकी बुद्धि हर काम में साथ देगी. कार्यक्षेत्र में किसी काम का परिणाम शानदार रहेगा. किसी अन्य तरीके से आपको धन लाभ होगा. ऋण संबंधी मामलों में प्रगति होगी. करियर को लेकर युवाओं को खुद में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है.

https://धान की तरह अन्य फसलों के उत्पादन के लिए भी मिलेगा आसान ऋण : मुख्यमंत्री

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now