नई दिल्ली. आईपीएल 2022 के 25वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया. केन विलियमसन की अगुआई वाली एसआरएच की यह सीजन की लगातार तीसरी जीत है. जीत के लिए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की पारी की शुरुआत खराब रही. दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा 3 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए. बाद कप्तान केन विलियमसन भी 17(16) रन की पारी खेलकर आंद्रे रसेल की गेंद पर बोल्ड हो गए. ऐसे में हैदराबाद का स्कोर 39 रन पर 2 विकेट हो गया. ऐसे में राहुल त्रिपाठी ने एडेन मार्करम के साथ 54 गेंद में 94 रन की साझेदारी करके टीम को जीत के करीब पहुंचाया.
https://‘शिक्षा के क्षेत्र में सरकार गंभीर नहीं और विधायक अज्ञानता का परिचय दे रहे हैं’
राहुल 37 गेंद में 71 रन बनाकर रसेल की गेंद पर बाउंड्री पर वेंकटेश अय्यर के हाथों लपके गए. बाद जीत की औपचारिकता एडेन मार्करम ने 36 गेंद में नाबाद 68 रन की पारी खेलकर पूरी कर दी.इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम नीतीश राणा के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना सकी. नीतीश राणा के अलावा आंद्रे रसेल ने 25 गेंद पर नाबाद 49 रन की पारी खेली. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 रन की पारी खेली. हैदराबाद की कसी हुई गेंदबाजी के सामने कोलकाता के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके.हैदराबाद की ओर से टी नटराजन ने तीन विकेट चटकाए. वहीं, उमरान मलिक ने दो विकट झटके, जबकि मार्को जेनसेन, जगदीश सुचित और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया.
https://धान की तरह अन्य फसलों के उत्पादन के लिए भी मिलेगा आसान ऋण : मुख्यमंत्री











