रायपुर/बिलासपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि धान की तरह अन्य फसलों के उत्पादन के लिए भी सहकारी बैंक से आसानी से ऋण मुहैया कराया जाएगा. इसके लिए ऋणमान में भी बदलाव किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा किसान दलहन-तिलहन और नकद फसलों की खेती कर ज्यादा आमदनी कमा सकें. उन्होंने कहा कि राज्य में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के उत्साहजनक परिणाम मिल रही है. दलहन उत्पादन में दूसरी फसल के रूप में राज्य में 17 फीसदी और तिलहन में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.
https://बायोडीजल के अवैध भंडारण और विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई, दो पंप सील
श्री बघेल शुक्रवार को बिलासपुर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कृषि समृद्धि मेला के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों को आदान सामग्री एवं अनुदान राशि के चेक वितरित किए. मुख्यमंत्री ने मुख्य अतिथि की आसन्दी से कहा कि हमारी आजीविका का प्रमुख आधार कृषि है. नए-नए प्रयोग से राज्य में कृषि उत्पादन में वृद्धि हुई है. बाद भी हमें आगे बहुत कुछ करना बचा है. उन्होंने कहा कि उद्यानिकी एवं वानिकी के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं. बिलासपुर संभाग में सिंचाई की अच्छी सुविधा है और किसान मेहनतकश हैं.
https://पत्नी और उसके प्रेमी पर धारदार हथियार से हमला, प्रेमी की मौत; पत्नी गंभीर






