আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नशे में धुत दूल्हा नाचने में हो गया मगन, नाराज पिता ने बारात लौटाई और रिश्तेदार से कराई बेटी की शादी

Published on: April 28, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. महाराष्ट्र के बुलढाणा में एक लड़की के पिता ने घर आई बारात को वापस भेज दिया और शादी में आए एक रिश्तेदार युवक से बेटी की शादी करवा दी. घटना 24 अप्रैल को जिले मलकापुर पंगरा गांव में हुई. रिपोर्ट्स के मुताबिक बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंची और दूल्हा कार से उतरकर दोस्तों के साथ डांस करने लगा. दूल्हे मियां अपनी शादी के खुशी में इतने मगन थे कि नाचते-नाचते शादी का शुभ मुहूर्त निकल गया. इससे गुस्साए लड़की के पिता ने बारात को वापस भेज दिया और उसी मंडप में बेटी की शादी दूसरे लड़के से करवा दी.

https://‘ओम’ का टीजर रिलीज, जबरदस्त एक्शन करते दिखे आदित्य रॉय कपूर

लड़की के पिता का आरोप है कि दूल्हे ने शराब पी रखी थी और वो काफी नशे में था, इसलिए उन्होंने शादी से इनकार कर दिया. लड़की के पिता ने बताया कि बारात मुहूर्त निकलने के बाद शाम 4 बजे उसके घर पहुंची और दूल्हा 8 बजे तक डांस करता रहा. देर से आने का जब कारण पूछा तो बारातियों ने मारपीट शुरू कर दी. फिर हमने बिना खाना खिलाए उन्हें लौटा दिया. इसके अलावा लड़की के पिता का कहना है कि बारात आ चुकी थी, अगर बेटी की शादी न होती तो काफी बदनामी होती. इसलिए अपनों से सलाह लेकर दूर के रिश्तेदार युवक से बेटी की शादी करा दी. दुल्हन भी इस शादी से बेहद खुश है. बताया जा रहा है कि शादी के मंडप से भगाए जाने वाले दूल्हे ने भी अलगे दिन धूमधाम से शादी कर ली.

https://नवनीत और रवि राणा की रिहाई के लिए बेटी ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now