আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : बुजुर्गों के मशविरे से दिन होगा बेहतर, जानें सितारों के इशारे

Published on: April 15, 2022
---Advertisement---

आज के दिन सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है. वहीं तुला राशि वाले अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें. जानिए बाकी राशियों के लिए कैसा होगा आज का दिन..

ॐ सूर्याय नमः 15 अप्रैल शुक्रवार

चैत्र शुक्ल चतुर्दशी मास शिवरात्रि

मेष : आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा. राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे. आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे.

वृषभ : सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकते हैं. यदि आप समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते हैं, तो आपका व्यावसायिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है.

https://शादी के बंधन में बंधे रणबीर-आलिया, तस्वीरें आईं सामने

मिथुन : व्यावसायिक सन्दर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए अनुकूल अवधि है. कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे. आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे.

कर्क : व्यवसायिक क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे. प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे. व्यवसायियों को साझेदारी या एसोसिएशन के माध्यम से अच्छा लाभ मिल सकता है. आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. साथ ही आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी.

सिंह : यह आपके लिए सौभाग्यशाली अवधि नहीं है. पारिवारिक-जीवन में भी भाई बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है. प्रेम संबंध यथावत रहेंगे. समर्पित परिश्रम से यदि आप वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं तो आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है.

कन्या: आप एक नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं. आप व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स के प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं. अत: आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे. यदि कोई कानूनी मामला लंबित है तो अदालती मामलों में आपको सफलता मिलने का संकेत है.

तुला : मिश्रित परिणाम संभव हैं लेकिन वे आपके पक्ष में रहेंगे. अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें. अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें. यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो विशेषज्ञ मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा.

https://6 आईएएस अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी सूची

वृश्चिक : कार्य स्थल पर नए समीकरणों के चलते आप पूरे समय व्यस्त रहेंगे. कुछ रुके हुए प्रोजेक्ट्स अब प्रगति करेंगे. नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है और इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी संभव है.

धनु : अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा. साथ ही आय में वृद्धि संभव है. आपके पास नए अधिग्रहण होंगे जो आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि को बढ़ाएंगे. रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा.

मकर : व्यावसायिक सन्दर्भ में व्यापार संबंधों और सौदों में उद्यम करने के लिए यह एक अनुकूल अवधि है. कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे. आप में से कुछ प्रभावशाली लोगों से संबंध स्थापित कर सकते हैं. आप प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे.

कुंभ : अपने जीवन साथी या सहयोगियों का साथ आधे-अधूरे मन से मिलेगा. इसके कारण आप किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाएंगे. यह स्थिति आपको मानसिक उलझन और तनाव में डालेगी. इस बात का भी ध्यान रखें कि आप मजबूर हैं या परेशान हैं, इसका भान भी किसी को ना होने दें.

मीन : दिन आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद साबित हो सकता है. आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे.

https://स्वामी आत्मानंद स्कूलों की प्रत्येक कक्षा में अब 50 विद्यार्थी ले सकेंगे प्रवेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now