আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मेट्रो के आगे कूदा शख्स, खबर सुनकर पत्नी ने बेटी संग लगा ली फांसी

Published on: December 14, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. राजधानी क्षेत्र में एक पूरे परिवार के जान देने का मामला सामने आया है. पहले पति ने जवाहर लाल नेहरू मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर पत्नी, देवर और बेटी के साथ राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंची. पति की मौत से आहत पत्नी ने अस्पताल से घर लौटने के बाद बेटी के साथ फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली. पत्नी के आत्महत्या करने की घटना शाम करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है.

http://भुवनेश्वर चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह

पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. मृतक परिवार मूल रूप से तमिलनाडु के चेन्नई का निवासी है. मृतक पति 33 वर्षीय भरत जे गोल्डन टिप्स चाय कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात था. जानकारी के मुताबिक भरत सितंबर माह में ही अपनी पत्नी और बच्ची के साथ नेपाल के काठमांडू से यहां शिफ्ट हुआ था. वह नोएडा के सेक्टर 128 की जे बी पवेलियन सोसाइटी में पत्नी शिवरंजनी, 5 साल की बेटी जयश्री और भाई कार्तिक के साथ रह रहे. वह गोल्डन टिप्स टी कंपनी से पहले नेपाल में बिग मार्ट शॉपिंग मॉल में नौकरी करता था. भरत की पत्नी शिवरंजनी हाउसवाइफ थीं और बेटी KG की छात्रा थी.

http://धान उपार्जन केन्द्र में गड़बड़ी, दो फड़ प्रभारी सहित चार के विरूद्ध एफआईआर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now