আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

WHO चीफ टेड्रोस का गुजराती नामकरण, पीएम मोदी ने कहा- आज से इनका नाम ‘तुलसी भाई’

Published on: April 20, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के गांधीनगर में तीन दिवसीय ग्लोबल आयुष एंड इनोवेशन समिट का उद्घाटन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने WHO के डायरेक्टर डॉ. टेड्रोस का गुजराती नामकरण भी कर दिया. प्रधानमंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि WHO के डायरेक्टर डॉ. टेड्रोस मेरे बहुत अच्छे मित्र हैं. वह मुझे बता रहे थे कि उन्हें भारत के टीचर ने पढ़ाया है. आज डॉ. टेड्रोस कह रहे थे कि मैं पक्का गुजराती हो गया हूं. मेरा कोई गुजराती नाम रख दो. आज से मैं अपने दोस्त का नाम ‘तुलसी भाई’ रखता हूं.

https://गर्मी में पेट संबंधी रोगों से बचाव के लिए सावधानी जरूरी

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आयुष के क्षेत्र में इन्वेस्टमेंट और इनोवेशन की असीमित संभावनाएं हैं. 2014 में जहां आयुष सेक्टर तीन बिलियन डॉलर से भी कम था, आज ये बढ़कर 18 बिलियन डॉलर के पार हो गया है. आयुष दवाओं, सप्लीमेंट्स और कॉस्मेटिक्स के उत्पादन में हम पहले ही अभूतपूर्व तेज़ी देख रहे हैं. आयुष मंत्रालय ने ट्रेडिशनल मेडिसिन्स क्षेत्र में स्टार्टअप कल्टर को प्रोत्साहन देने के लिए कई बड़े कदम उठाएं हैं. कुछ दिन पहले ही आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के द्वारा विकसित एक इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया है.

https://सोना-चांदी हो गया सस्ता, चेक करें आज कितनी रही गिरावट

स्टार्टअप के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत में तो ये यूनिकॉर्न्स का दौर है. साल 2022 में ही अब तक भारत के 14 स्टार्ट-अप्स, यूनिकॉर्न क्लब में जुड चुके हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि बहुत ही जल्द आयुष के हमारे स्टार्ट अप्स से भी यूनिकॉर्न उभर कर सामने आएंगे. बहुत जरूरी है कि मेडिसिनल प्लांट्स की पैदावार से जुड़े किसानों को आसानी से मार्केट से जुड़ने की सहूलियत मिले. इसके लिए सरकार आयुष ई-मार्केट प्लेस के आधुनिकीकरण और उसके विस्तार पर भी काम कर रही है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now