नई दिल्ली. झारखंड के देवघर में रोपवे हादसे के करीब 45 घंटे बाद ऑपरेशन पूरा हो चुका है. करीब 45 घंटे की जद्दोजहद के बाद हवा में अटके लोगों को बचा लिया गया है. इस बड़े अभियान के दौरान 47 लोग बचाए गए वहीं 4 की मौत हो गई. वहीं आज रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ट्रॉली से एक महिला नीचे गिर गई थी जिसने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया. रविवार शाम 4 बजे त्रिकूट पर्वत पर रोपवे की ट्रालियां आपस में टकरा गई थीं. इस हादसे करीब आधा दर्जन ट्रालियां हवा में अटक गई थीं, जिसमें करीब 50 से अधिक लोग सवार थे.
https://PM Kisan : पीएम मोदी ने किसानों के लिए किया ट्वीट, कही बड़ी बात
जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त कुछ लोग घायल हुए थे, जिनमें एक की मौत हो गई थी. इसके बाद सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने 45 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर बाकी लोगों को निकाला. इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है. मंगलवार को एक महिला रस्सी से फिसल गई, जिसकी भी मौत हो गई. आईटीबीपी का कहना है कि यह मुश्किल रेस्क्यू अभियान था, क्योंकि हजारों मीटर की ऊंचाई पर लोग हवा में अटके हुए थे, उनके पास पहुंचना मुश्किल था. ट्रालियों में फंसे लोगों को ड्रोन के जरिए खाना और पानी पहुंचाया जा रहा था.
https://देश की 2 सच्ची घटनाओं पर फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री, शेयर किया अनाउंसमेंट वीडियो
#WATCH | IAF recommenced rescue operations at Deoghar ropeway in Jharkhand, early this morning.
(Video source: IAF Twitter handle) pic.twitter.com/XstP7ESWAE
— ANI (@ANI) April 12, 2022









