नई दिल्ली. नागिन या नाग के बदला जैसी कहानियां आमतौर पर फिल्मों में दिखाई जाती हैं, जिसमें नाग की मौत का बदला नागिन लेती है. ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा भी कहा जाता है, सांप को मारते समय उसकी आंखों नें फोटो क्लिक हो जाती है, जिसे देखकर उसका साथी बदला लेता है. ऐसा ही एक मामला समाने आया है. मध्य प्रदेश के सिहोर से जहां ग्रामीण द्वारा एक नाग की हत्या के कुछ घंटो बाद उसके बेटे को नागिन ने डस लिया. अब ग्रामीणों का दावा है कि नागिन ने नाग के मौत का बदला लिया है.
https://भजन सम्राट अनूप जलोटा के भजनों पर झूमे श्रोता
रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना सीहोर जिले के जोशीपुर की है, जहां 12 साल के रोहित की सर्पदंश से मृत्यु हो गई. ये घटना पूरे इलाके में इसलिए भी चर्चा बटोर रही है क्योंकि बच्चे की मौत से पहले ही उसके पिता किशोरी लाल ने एक सांप को मारा था. इस मामले के सामने आने के बाद गांव की चौपालों से लेकर सोशल मीडिया तक नागिन के बदले का दावा किया जा रहा है. जोशीपुर में किशोरी लाल अपने परिवार के साथ रहकर मेहनत मजदूरी का काम करते हैं. चैत्र नवरात्रि में उनके यहां जवारे रखे हुए हैं. गुरुवार सुबह करीब 8 से 9 बजे किशोरी लाल के घर में एक सांप निकल आया. उसे को किशोरीलाल और उनके परिजनों ने जान से मार कर फेंक दिया. इसके बाद पूजा पाठ में लग गए.
https://गोविंदा का नया गाना ‘टन टना टन’ रिलीज, ताजा की बीती यादें
घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि रात को करीब 2 बजे एक अन्य साप ने घर में सो रहे किशोरी लाल के बेटे रोहित को डस लिया. रोहित के चिल्लाने पर अन्य लोग जाग गए. आनन-फानन में उसे होशंगाबाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे भोपाल के लिए रेफर कर दिया गया. हालांकि, भोपाल जाते समय ही रास्ते में उसकी मौत हो गई. इधर, डसने वाले सांप को भी परिजनों ने रात को ही मार डाला. उधर गांव और क्षेत्र में नागिन के बदले की कहानी जोर पकड़े हुए है. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करार उसे परिजनों के हवाले कर दिया है.









