আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : जगजननी की कृपा से शुभ फलदाई होगा आज का दिन, जानें क्या कहते हैं सितारे

Published on: April 9, 2022
---Advertisement---

आज मातारानी की कृपा से रुके हुए काम पूरे होंगे, अज्ञात स्रोत से पैसा मिलेगा. कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन शुभ साबित होगा. आमदनी बढ़ाने के कुछ अच्छे स्रोत मिलेंगे. धनु राशि वालों का परिवार प्रसन्न रहेगा. वहीं मकर राशि के जातक जीवन साथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं. जानिए कैसा होगा आज का दिन..

ॐ सूर्याय नमः 9 अप्रैल शनिवार

चैत्र शुक्ल महाअष्टमी श्री दुर्गा अष्टमी

मेष : अपने आप पर भरोसा रखें. ज्यादा लाभ कमाने के लिए आप बिजनेस में भाई-बहनों का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं. मित्रों के सहयोग से मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे. महिलाओं को घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ेगी. छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी.

वृषभ : शुभ सूचना मिल सकती है. घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं. व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा. पिता के कार्य में आप का सहयोग सराहनीय रहेगा. कार्यस्थल पर सहयोगियों को आपसे ईर्ष्या हो सकती है.

https://कोरोना बढ़ते मामलों ने फिर से बढ़ाई टेंशन, 5 राज्यों को केंद्र ने लिखी चिट्ठी

मिथुन : दिन आपके लिए खास रहेगा. मन में कोई बात हो तो उसे प्रकट करें. तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे. महिलाओं को अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचना जरूरी है. प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन बहुत अच्छा है. रुपए-पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें.

कर्क : आपके व्यक्तित्व में नए आकर्षण का संचार होगा. अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे. व्यापार में अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. अधिकारियों के सामने अपनी बात रखने का सही समय है.

सिंह : किसी की बात को दिल पर न लगाएं. नौकरी करने वालों को आर्थिक स्वरूप से सक्षम बनने की आवश्यकता होगी. व्यापार में जबरदस्त नतीजे हासिल होंगे. काम के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको अच्छे नतीजे प्रदान करेंगे.

कन्या : दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा. कपड़े का व्यवसाय करने वालों को अच्छा लाभ होगा. भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं. ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी. नौकरी में सफलता मिलेगी. जिम्मेदारी भरे किसी काम में लापरवाही न बरतें.

तुला : काम में अच्छे अवसर हाथ लग सकते हैं. आपके पारिवारिक बिजनेस में आपको अपने जीवन साथी की बात माननी पड़ सकती है. व्यापारियों को सरकारी नियमों से कुछ परेशानी हो सकती है. सोशल मीडिया के जरिए आपका कोई नया दोस्त बनेगा.

https://गोधन न्याय योजना में लापरवाही, जनपद सीईओ और पंचायत सचिव को नोटिस

वृश्चिक : किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है. किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. युवाओं के पास उच्च शिक्षा के लिए बेहतर मौके हैं. माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं.

धनु : सकारात्मक विचारों से परिवार के लोग प्रसन्न होंगे. नौकरी में बैंकिंग सेक्टर वालों के लिए लाभ का समय है. पेंडिंग छोड़ दिया गया कोई प्रॉपर्टी डील फायदेमंद हो सकता है. संतान की ओर से मन को संतोष प्राप्त होगा.

मकर : ईश्वर की कृपा से आपके बहुत सारे काम बन सकते हैं. जीवन साथी के सहयोग से प्रॉपर्टी में हाथ डाल सकते हैं. अपने समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा. आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए. घर के जरूरी कामों में हाथ बटाएंगे.

कुंभ : आप अपने किए हुए कार्यों से फूले नहीं समाएंगे. किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है. इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं. ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें. विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी.

मीन : नए कार्य में मन लगेगा. आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे. युवाओं को करियर से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी. भूतकाल में घटी घटनाओं से केवल विवाद उत्पन्न हो सकता है. व्यर्थ की समस्या पर नियंत्रण होगा.

https://शहनाज गिल का दिलकश अंदाज, पड़ोसियों संग गिद्दा करती आईं नजर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now