আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना बढ़ते मामलों ने फिर से बढ़ाई टेंशन, 5 राज्यों को केंद्र ने लिखी चिट्ठी

Published on: April 9, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक बार फिर देश के 5 राज्यों में कोरोना के ज्यादा संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं. इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम को चिट्ठी लिखी है. जिसमें उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने की सलाह दी है. इस चिट्ठी में दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम की पॉजिटिविटी दर पर चिंता जाहिर की गई है. साथ ही बताया गया है कि केरल में बीते सप्ताह 2321 नए मामले पाए गए हैं. जो कि पूरे देश के कोरोना मामलों का 31.8 प्रतिशत है, साथ ही पॉजिटिविटी रेट 13.45 प्रतिशत से बढ़कर 15.53 प्रतिशत हो गया है. मिजोरम में 814 नए केस मिले हैं, ये देश के पूरे मामलों का 11.16 प्रतिशत है.

https://गोधन न्याय योजना में लापरवाही, जनपद सीईओ और पंचायत सचिव को नोटिस

यहां भी पॉजिटिविटी रेट 14.38 प्रतिशत से बढ़कर 16.48 प्रतिशत हो गया है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 794 नए केस मिले हैं, जो देश के कुल मामलों का 10.9 प्रतिशत है. यहां का पॉजिटिविटी रेट 0.39 प्रतिशत से बढ़कर 0.43 प्रतिशत हो गया है. दिल्ली में 826 केस नए सामने आए हैं, जो देश के मामलों का 11.33 प्रतिशत है. दिल्ली में भी पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 0.51 प्रतिशत से 1.25 प्रतिशत हो चुका है. वहीं हरियाणा में 416 नए केस पाए गए हैं. जो देश के मामलों का 5.70 प्रतिशत है. यहां भी पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 0.51 प्रतिशत से 1.06 प्रतिशत हुआ है. केंद्रीय स्वास्थय सचिव ने चेतावनी दी है कि ये पांचों राज्य टेस्टिंग बढ़ाएं और जरूरत पड़ने पर कंटेनमेंट जोन बढ़ाने से ना हिचकें. चिट्ठी में लिखा है कि इन राज्यों की लापरवाही पूरे देश पर भारी पड़ सकती है.

https://शहनाज गिल का दिलकश अंदाज, पड़ोसियों संग गिद्दा करती आईं नजर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now