আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रेपो रेट में 11वीं बार भी बदलाव नहीं, FY23 में 5.7% महंगाई का अनुमान

Published on: April 8, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को देश की मौद्रिक नीति समीक्षा पेश की. चालू वित्त वर्ष की इस पहली मौद्रिक समीक्षा में केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट यानी कि नीतिगत ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा है. रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर बरकरार है. इसी के साथ आरबीआई ने मौद्रिक नीति को लेकर अपने रुख में भी कोई बदलाव नहीं किया है और इसे लचीला बनाए रखा है. मोनेटरी पॉलिसी में नीतिगत दरों को यथावत रखने के साथ ही आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर अनुमान घटाया है. ये पहली तिमाही में 16.2%, दूसरी तिमाही में 6.2%, तीसरी तिमाही में 4.1% और चौथी तिमाही में 4% रह सकती है.

https://अब किसी भी ATM से बिना कार्ड के निकाल पाएंगे पैसे

जबकि पूरे वित्त वर्ष 2022-23 में देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.2% रहने का अनुमान है. केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष में महंगाई के भी ऊंचाई पर रहने का अनुमान जताया है. वित्त वर्ष 2022-23 में इसके 5.7% पर रहने का अनुमान है. पहली तिमाही में महंगाई दर 6.3%, दूसरी तिमाही में 5%, तीसरी तिमाही में 5.4% और चौथी तिमाही में 5.1% रहने वाली है. महंगाई की दर भले ऊंचाई की तरफ बनी हुई है. लेकिन गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि ये रिजर्व बैंक के लक्ष्य के भीतर है. भारतीय रिजर्व बैंक ने महंगाई दर को 4% के दायरे में रखने का लक्ष्य रखा है. इसमें 2% का उतार-चढ़ाव हो सकता है. रिजर्व बैंक ने 11वीं बार भी नीतिगत दरों को समान स्तर पर बनाए रखा है.

https://लाखों की सागौन जलकर राख, अफसर नुकसान पर लीपापोती में लगे

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now