आज कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. वहीं कुछ राशि के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है. नौकरी-व्यापार में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. भाग्य का साथ मिलेगा. कुल मिलाकर मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है. वृषभ राशि वालों को कार्यों में सफलता मिलेगी. सिंह राशि वालों की बेचैनी बढ़ने वाली है. तुला राशि वालों की जिद्द परिवार के लोगों को परेशान कर सकती है..
ॐ सूर्याय नमः 8 अप्रैल शुक्रवार
चैत्र शुक्ल पक्ष नाग सप्तमी सूर्यव्रत
मेष : आपका व्यवहार बड़ा ही सौम्य रहने वाला है. व्यवहार में परिवर्तन दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा. अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. आप आज कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे और किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा.
वृषभ : अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे. नवीन मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में सहायक होगी. भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है.
https://यह कैसी न्याय योजना? खाता नंबर सुधरवाने गए वरिष्ठ नागरिक से दुर्व्यवहार
मिथुन : बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे. आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा तथा आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधो में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप सोच समझकर बोलें.
कर्क : भाग्य अच्छा रहेगा. आपका अपने मित्र एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. इस समय में आपके लिए किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए अच्छा समय है. चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी.
सिंह : दिन कामकाज में अच्छी सफलता दिलाने वाला है. आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे.
कन्या : भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा. घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आपके मन में अपने गुरुजनों एवं बड़े बुजुर्गों के लिए आपके मन में आदर-सत्कार की भावना में वृद्धि होगी.
तुला : अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे. वाणी में मधुरता होगी जिसके कारण अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी. आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा. आपकी जिद परिवार को परेशान करेगी.
https://कक्षा पहली से 8वीं तक के बच्चों का 15 अप्रैल के बाद स्कूल जाना ऐच्छिक
वृश्चिक : दिन की शुरुआत बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे. दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा. अगर कोर्ट-कचहरी से सम्बंधित कोई मसले हैं तो उनमें आपको राहत मिलने के आसार हैं.
धनु : दिन कामकाज के लिए बेहतर है. किसी नवीन मित्र की सहायता से आपको अपनी योजनाओं में आशातीत सफलता अवश्य प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी परन्तु अचानक खर्च भी बढ़ने वाले हैं. आज का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है.
मकर : शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे, बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. भाग्य का साथ मिलने वाला है. परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा. दिन स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है.
कुंभ : चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सिखने का अवसर मिलेगा, मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
मीन : बेवजह किसी से मन-मुटाव होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी, नौकरी हो या व्यवसाय अच्छी सफलता मिलेगी. दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा.
https://UNHRC से रूस को किया गया बाहर, वोटिंग में भारत ने नहीं लिया हिस्सा











