आज का दिन कुछ राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है. बिजनेस में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. रिश्ते में ताजगी का अनुभव होगा, परंतु छोटे-मोटे प्रलोभनों से बचना होगा. जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा. सिंह राशि वालों के लिए दिन खास है. धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. वृश्चिक राशि वालों को अधिकारियों से खास पहचान बनेगी. जानते है कि बाकियों के लिए कैसा रहेगा दिन..
ॐ सूर्याय नमः 7 अप्रैल गुरुवार
चैत्र शुक्ल सूर्य-यमुना-स्कंद षष्ठी
मेष : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. राजकीय अड़चन दूर होगी. घर-परिवार की चिंता रहेगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. व्यापार लाभदायी रहेगा.
वृष : संपत्ति के कार्य लाभ देंगे. धन प्राप्ति सुगम होगी. घर-परिवार की चिंता रहेगी. प्रसन्नता रहेगी. कार्यसिद्धि से आशाजनक परिणाम आएंगे.
https://IPL 2022: पैट कमिंस की आंधी में उड़ी MI, KKR को मिली तीसरी जीत
मिथुन : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. जल्दबाजी न करें. क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें.
कर्क : दौड़धूप अधिक रहेगी. घर-परिवार की चिंता रहेगी. जल्दबाजी से बाधा होगी. अप्रिय समाचार मिल सकता है. व्यापार में इच्छित सफलता मिलेगी.
सिंह : धन प्राप्ति सुगम होगी. थकान रहेगी. प्रतिष्ठा वृद्धि होगी. मेहनत का फल मिलेगा. नौकरी, निवेश व यात्रा लाभ देंगे.
कन्या : वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा. धन लाभ होगा. झंझटों में न पड़ें. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. विवाद से बचें. कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा.
तुला : रोजगार मिलेगा. नौकरी, निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे. अस्वस्थता संभव है. भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी. भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा.
https://मां जिस स्कूल में सफाई कर्मचारी, वहां चीफ गेस्ट बनकर पहुंचा विधायक बेटा
वृश्चिक: जोखिम व जमानत के कार्य टालें. वाणी पर नियंत्रण रखें. व्ययवृद्धि होगी. शत्रु सक्रिय होंगे. लाभ कम होगा. संतान की तरक्की होगी.
धनु : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. धन लाभ होगा. बेचैनी रहेगी. थकान रहेगी. रुका हुआ धन मिलेगा, प्रयास करें. कार्य की गति बढ़ेगी.
मकर : योजना फलीभूत होगी. जोखिम जल्दबाजी से बचें. हानि हो सकती है. कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है. आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी.
कुंभ : राजकीय बाधा दूर होगी. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. जल्दबाजी से बचें. प्रमाद न करें. पूजा-पाठ में मन लगेगा. विशेष कार्य बन जाने से हर्ष होगा.
मीन : जोखिम व जमानत के कार्य टालें. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. विवेक से कार्य करें, लाभ होगा.
https://आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थी किसी भी दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए स्वतंत्र











