नई दिल्ली. पंजाब के नवनियुक्त विधायक लाभ सिंह उगाके ने एक स्कूल में आयोजित समारोह में चीफ गेस्ट बनकर आए. गौर करने वाली बात यह है कि वहां उनकी मां सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती हैं. भदौर विधान सभा क्षेत्र में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराने वाले उगोके उस स्कूल के मुख्य अतिथि थे. जहां उनकी मां बलदेव कौर पिछले 25 साल से काम कर रही हैं. बलदेव कौर ने बताया कि यह बहुत गर्व की बात है और मुझे बहुत खुशी है कि मेरा बेटा विधायक बन गया है.
https://आत्मानंद स्कूल के विद्यार्थी किसी भी दुकान से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए स्वतंत्र
खबरों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के नेता ने भी इसी स्कूल से पढ़ाई की थी. बलदेव कौर ने अपनी बेटे की जीत के बाद कहा था कि हमने पैसा कमाने के लिए हमेशा कड़ी मेहनत की है. अपने बेटे की स्थिति के बावजूद, मैं स्कूल में अपनी ड्यूटी करना जारी रखूंगी. मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में काम करने वाले उगोके ने भदौर सीट से चन्नी को 37,550 वोटों के अंतर से हराया था. वह 2013 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP में शामिल हुए थे और पार्टी के रैंक में तेजी से बढ़े.
https://पंजाबी गाना ‘लॉन्ग लाची’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज, जबरदस्त ठुमके लगाते दिखीं अक्षरा
Punjab| AAP MLA from Bhadaur, Labh Singh Ugoke, reached a govt school in Ugoke village as Chief Guest where his mother Baldev Kaur has been working as a sanitation worker for last 25yrs
"It's a matter of great pride, I'm very happy that my son has become an MLA,"she says (05.04) pic.twitter.com/EevndNEp1z
— ANI (@ANI) April 6, 2022









