नई दिल्ली. भारतीय रुपए में आई मज़बूती के चलते सोने की कीमतों में इस हफ्ते की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 232 रुपए तक सस्ता हो गया. हालांकि, इस दौरान चांदी की कीमतों में 7 रुपए प्रति किलोग्राम की मामूली गिरावट देखने को मिली. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर खत्म करने को लेकर डील पर कभी भी हस्ताक्षर हो सकते है. इसीलिए सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है. क्योंकि निवेशकों का रुझान अब शेयर बाजार की ओर बढ़ गया है.
http://चीतल शिकार के आरोप में अब तक 6 गिरफ्तार, 3 फरार
शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने के दाम 232 रुपए गिरकर 38,486 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गई हैं. वहीं एक किलोग्राम चांदी के भाव 45,196 रुपए से गिरकर 45,189 रुपए पर आ गए है. इस दौरान चांदी 7 रुपए सस्ती हुई है. एचडीएफसी सिक्योरिटी के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल का कहना है कि भारतीय रुपए में आई मज़बूती की वजह से सोने की कीमतों पर दबाव है. हालांकि, अगले कुछ दिन और इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है. उनका कहना है कि ट्रेड वॉर को खत्म करने से जुड़ी डील पर कभी भी हस्ताक्षर हो सकते हैं. ऐसे में सोने की कीमतों पर और दबाव बढ़ सकता है. हालांकि, गिरावट ज्यादा नहीं आएगी.
http://विद्या बालन ने अनोखे अंदाज में बताई फिल्म शकुंतला देवी की रिलीज डेट, देखिए VIDEO










