আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चीतल शिकार के आरोप में अब तक 6 गिरफ्तार, 3 फरार

Published on: December 13, 2019
---Advertisement---
रजिंदर खनूजा

पिथौरा. चीतल शिकार मामले में अब तक 6 आरोपी गिरफ्त में आ चुके हैं वहीं 3 अब भी फरार हैं. बार और देवपुर क्षेत्र में हो रहे लगातार शिकार की खबरों के बाद वनकर्मियों ने चीतल शिकार कर कार में ले जाते वाहन चालक एवं मालिक नरेंद्र पटेल को पकड़कर बार अभ्यारण्य के अफसरों को सूचना दी थी. इसके बाद पकड़े गए आरोपी ने विभागीय अफसरों के सामने विभाग की संलिप्तता की पोल खोल दी. शिकार की उक्त घटना का मुख्य आरोपी वन विकास निगम का क्षेत्ररक्षक जावेद फारुखी ही निकला. बहरहाल, उक्त मामला पकड़े जाने के बाद अभ्यारण्य का वन स्टाफ सक्रिय हुआ और कार चालक मालिक के बताए आरोपियों के यहां दबिश देकर चीतल सींग, बन्दूक सहित कुछ विस्फोटक भी जब्त किए.

http://विद्या बालन ने अनोखे अंदाज में बताई फिल्म शकुंतला देवी की रिलीज डेट, देखिए VIDEO

ज्ञात हो कि 7 दिसम्बर को बारनवापारा के रामपुर क्षेत्र में तीन चीतल का एक बंदूक से शिकार कर गला रेतकर हलाल कर दो चीतलों को एक कार में लादकर तीसरा चीतल लेने जाते देवपुर परिक्षेत्र कर्मियों ने पकड़ कर बार परिक्षेत्र अधिकारी को कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया था. इसके बाद घटना की जांच में पता चला कि बार क्षेत्र में लगातार हो रहे शिकार का मास्टर माइंड जावेद फारूखी है जो वन विकास निगम में क्षेत्ररक्षक के पद पर रायकेरा में पदस्थ था. अपनी वर्दी के दम पर वह सेंचुरी के जांच नाकों से बेखौफ वाहनों का आना जाना करता था. ग्रामीणों से मिली जानकारी अनुसार आरोपी के घर में अक्सर नई नई चमचमाती कार आती रहती थी. जिससे संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि जावेद फारुखी चीतल का शिकार कर बाहर भी सप्लाई करता रहा है. इस काम में एक बड़ा गेंग शामिल था जिसमें अभी तक 6 आरोपी पकड़े गए हैं साथ ही 3 आरोपी अभी भी फरार हैं. कल एक आरोपी हरबंश पिता नील कंठ ध्रुव ने सिरपुर थाना चौकी में समर्पण किया. साथ ही ग्राम सिनोधा में बार नवापारा एवं महासमुंद के स्टाफ ने संयुक्त छापामार कार्रवाई में आरोपी अरशद के घर से एवं ताज खान और इलियास के घर से तीन बंदूक, चार चीतल का सींग, छर्रा, कारतूस एवं कारतूस के खोके, जीआई तार एवं विस्फोटक सामग्री बड़ी मात्रा में जब्त किया.

http://फल खिलाने के बहाने ले गए जंगल, दुष्कर्म के बाद दो बच्चियों की हत्या

आरोपी अरशद घर से फरार है. पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है. एक आरोपी राधेलाल को शुक्रवार सुबह जांच अधिकारी सालिगराम डड़सेना ने रायतुम के पास से हिरासत में लिया है. शेष पकड़े गए आरोपियों के नाम कार चालक एवं मालिक नरेंद्र पटेल (नंदेखरी सिरपुर), इम्तियाज खान एवं इलियास खान (सिनोधा), ताज खान एवं हरबंस ध्रुव फुसेराडीह सिरपुर बताया जा रहा है. इसके अलावा मुख्य आरोपी वन विकास निगम के क्षेत्र रक्षक जावेद खान, अरशद खान सिनोधा एवं बार के सहित एक अन्य आरोपी अब तक विभागीय गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं. उक्त कार्रवाई में मुख्य रूप से अधीक्षक बार आरएस मिश्रा, रेंजर कृषाणु चन्द्राकर, डिप्टी रेंजर माविया खान, सालिकराम डड़सेना, पवन सिन्हा एवं स्टाफ सक्रिय है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now